Move to Jagran APP

पावर हाउस चौक पर हत्यारोपियों ने गवाहों पर की गोलीबारी, दहशत

बेगूसराय। नगर थाना क्षेत्र के पावर हाउस चौक पर बाघा निवासी दीपल महतो हत्याकांड के आरोपितों ने गोलीबारी कर मामले के गवाहों की जान लेने की कोशिश की। जानलेवा हमला किया। दिनदहाड़े हुई अंधाधुंध गोलीबारी से गवाहों समेत स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। दो गोली बाइक की टंकी में लगी है। नगर थाना पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया है। वहीं भयभीत गवाहों व परिजनों ने पुलिस से जान-माल की रक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस मृतक के पुत्र राहुल कुमार के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान में जुट गई है। हमले का कारण हत्याकांड में न्यायालय में हत्यारोपियों के खिलाफ गवाही देना बताया जाता है। तीन दिन पहले इस मामले में लोहियानगर ओपीध्यक्ष रामप्रताप पासवान की गवाही हुई थी। गवाही के बाद भी गोलीबारी में शामिल बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की थी। लेकिन पुलिस ने पीड़ित का आवेदन लेकर ठंडे बस्ते में डाल दिया जिससे हत्यारोपियों का मनोबल बढृा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 06:27 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 06:27 PM (IST)
पावर हाउस चौक पर हत्यारोपियों ने गवाहों पर की गोलीबारी, दहशत
पावर हाउस चौक पर हत्यारोपियों ने गवाहों पर की गोलीबारी, दहशत

बेगूसराय। नगर थाना क्षेत्र के पावर हाउस चौक पर बाघा निवासी दीपल महतो हत्याकांड के आरोपितों ने गोलीबारी कर मामले के गवाहों की जान लेने की कोशिश की। जानलेवा हमला किया। दिनदहाड़े हुई अंधाधुंध गोलीबारी से गवाहों समेत स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। दो गोली बाइक की टंकी में लगी है। नगर थाना पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया है। वहीं भयभीत गवाहों व परिजनों ने पुलिस से जान-माल की रक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस मृतक के पुत्र राहुल कुमार के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान में जुट गई है। हमले का कारण हत्याकांड में न्यायालय में हत्यारोपियों के खिलाफ गवाही देना बताया जाता है। तीन दिन पहले इस मामले में लोहियानगर ओपीध्यक्ष रामप्रताप पासवान की गवाही हुई थी। गवाही के बाद भी गोलीबारी में शामिल बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की थी। लेकिन पुलिस ने पीड़ित का आवेदन लेकर ठंडे बस्ते में डाल दिया जिससे हत्यारोपियों का मनोबल बढृा है।

loksabha election banner

मिली जानकारी के अनुसार बीते साल बाघा निवासी दीपल महतो की हत्या गोली मार कर की गई थी। परिजनों के बयान पर मृतक के सगे भतीजे अमित, अजीत व अमर को नामजद करते हुए हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। हत्या पावर हाउस चौक के समीप अवैध बस स्टैंड से अवैध वसूली को लेकर आपसी प्रतिद्वन्दिता बताई जाती है। उक्त मामला एडीजे-13 के न्यायालय में विचाराधीन है। इस मामले में तत्कालीन लोहियानगर ओपीध्यक्ष मुकेश पासवान की गवाही बाकी है। बाकी सभी गवाहों ने घटना के समर्थन में गवाही दी है, जिससे हत्यारोपियों की मुश्किलें बढ गई है।

इस संबंध में मृतक के दामाद मटिहानी थाना क्षेत्र के रचियाही निवासी रणवीर कुमार ने बताया कि सोमवार को वे अपने दो साले राहुल कुमार व आलोक कुमार के साथ पावर हाउस चौक स्थित पंचू चाय दुकान पर चाय पी रहे थे। इसी दौरान हत्यारोपी समेत पांच की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी होते ही तीनों इधर-उधर भागे और छिप कर अपनी जान बचाई। मौके पर हत्यारोपियों की मां पूर्व पार्षद संध्या देवी के भी एक अन्य बाइक पर मौजूद रहने और गोलीबारी का आदेश देने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार झा ने बताया कि हत्याकांड की सुनवाई अंतिम चरण में है। हत्यारोपी गवाहों समेत मृतक के परिजनों को भयाक्रांत करना चाहते है, जिस कारण गोलीबारी की गई है। प्राथमिकी दर्ज कर गोलीबारी की घटना की जांच की जा रही है। गोलीबारी में शामिल सभी बदमाश फरार बताए जाते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.