Move to Jagran APP

बेगूसराय में मामूली विवाद के बाद निकले हथियार, गोली लगने से एक युवक की हालत गंभीर Begusarai News

छौड़ाही ओपी क्षेत्र के छौड़ाही बखड्डा में गुरुवार की सुबह मामूली विवाद के बाद बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Thu, 07 Nov 2019 03:25 PM (IST)Updated: Thu, 07 Nov 2019 03:25 PM (IST)
बेगूसराय में मामूली विवाद के बाद निकले हथियार, गोली लगने से एक युवक की हालत गंभीर Begusarai News
बेगूसराय में मामूली विवाद के बाद निकले हथियार, गोली लगने से एक युवक की हालत गंभीर Begusarai News

बेगूसराय, जेएनएन। जिले में गुरुवार की सुबह एक बार फिर गोलियां तड़तड़ाईं। इस बार घटना छौड़ाही ओपी क्षेत्र के छौड़ाही बखड्डा में हुई। वजह थी जलकर विवाद। इसी को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। जिसमें दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग की जाने लगी। इसमें एक युवक को गोली लग गई। घायल की पहचान बखड्डा निवासी हरिओम पासवान के रूप में की गई है। जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

loksabha election banner

चल रहा था कुछ लोगों से विवाद

घटना के संबंध में घायल युवक के परिजनों ने बताया कि हरि ओम नदी के जलकर में पाटर्नर है। जिसको लेकर उसका आए दिन कुछ लोगों से विवाद होता रहता था। बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह किसी बात को लेकर कुछ लोगों से उसकी बहस होने लगी।

अचानक चलने लगी गोली

इसी बीच फायरिंग की आवाज आने लगी। जब तक स्थानीय लोग कुछ समझ पाते हरिओम के सिर में गोली लग गई थी। गोली लगने से हरिओम तड़पने लगा, जबकि हमलावर घटना स्थल से भाग निकले। गंभीर रूप से घायल को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

इलाज के लिए पीएचसी किया गया रेफर

जहां से उसे पीएचसी छौड़ाही से रेफर कर दिया गया है। ओपी अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि घायल युवक का इलाज चल रहा है। खबर लिखे जाने तक किसी के खिलाफ एफआइआर दर्ज नहीं की गई है। आपसी विवाद के बाद गोलीबारी की बात सामने आ रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.