रंगदारी टैक्स नहीं देने पर उप सरपंच पति को पीटकर किया जख्मी
संवाद सूत्र, चेरिया बरियारपुर (बेगूसराय): थाना क्षेत्र के बिक्रमपुर गांव में गली निर्माण योजना में
संवाद सूत्र, चेरिया बरियारपुर (बेगूसराय): थाना क्षेत्र के बिक्रमपुर गांव में गली निर्माण योजना में रंगदारी की मांग को लेकर उप सरपंच के पति मनोज ¨सह को पीट-पीटकर जख्मी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक के नेतृत्व में पुलिस बल ने घटनास्थल पर पहुंचकर जख्मी मनोज को इलाज के लिए पीएचसी, चेरिया बरियारपुर पहुंचाया। पुलिस मामले की छानबीन कर अपराधियों को पकड़ने में लगी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंचायत के वार्ड संख्या चार की वार्ड क्रियान्वयन समिति के द्वारा गली निर्माण कार्य वार्ड सदस्य एवं उप सरपंच के पति की देखरेख में कराया जा रहा था। इसी कार्य में पंचायत के पूर्व मुखिया घनश्याम पासवान के द्वारा एक लाख की रंगदारी की मांग की गई थी। पक्की गली का निर्माण कार्य करा रहे मनोज ने रंगदारी देने से साफ इंकार कर दिया था। इसके परिणाम स्वरुप पूर्व मुखिया दो बाइक से पांच की संख्या में घटना स्थल पर पहुंचे। वे मनोज को धमकाने लगे। इससे डरे मनोज ने अपने पॉकेट में रखे तीन हजार रुपये निकालकर तत्काल दे दिया। इससे आक्रोशित होकर पूर्व मुखिया ने लोहे की रॉड, पिस्तौल के बट एवं लाठी से हमला कर मनोज को बुरी तरह जख्मी कर दिया।