गबन मामले का आरोपित गिरफ्तार
बखरी (बेगूसराय) : बखरी पुलिस ने गबन मामले के आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Mar 2018 07:04 PM (IST)Updated: Tue, 20 Mar 2018 07:04 PM (IST)
बखरी (बेगूसराय) : बखरी पुलिस ने गबन मामले के आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष शरत कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 65/08 में सोलर लाइट मामले में गबन का आरोपित चेरिया बरियारपुर निवासी सोलर लाइट के आपूर्तिकर्ता प्रसादी महतो को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि इसी मामले में बीते कुछ दिनों पूर्व मोहनपुर की पूर्व मुखिया किरण देवी के घर की कुर्की जब्ती भी हो चुकी है। उक्त मामले में पटना स्थित लोकायुक्त के यहां भी शिकायत दर्ज होने की बात बताई गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें