विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Hospital: सदर अस्पताल में आधी कीमत पर होता है सीटी स्कैन, यहां देखें पूरी रेट लिस्ट

Published: Wed, 06 Aug 2025 06:58 PM (IST)

बेगूसराय सदर अस्पताल में पिछले पांच सालों से मेडिओन डायग्नोस्टिक्स द्वारा सीटी स्कैन की सुविधा दी जा रही है। यहां ...और पढ़ें

सदर अस्पताल में बाजार से आधी कीमत में मिल रही है सीटी स्कैन की सुविधा
सदर अस्पताल में बाजार से आधी कीमत में मिल रही है सीटी स्कैन की सुविधा

HighLights

  1. सदर अस्पताल में सीटी स्कैन सुविधा उपलब्ध |
  2. किफायती दरों पर 24 घंटे सेवा |
  3. आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को लाभ |

घनश्याम झा, बेगूसराय। सदर अस्पताल में PPD मोड में बीते लगभग पांच वर्षों से मेडिओन डायग्नोस्टिक्स लिमिटेड के द्वारा मरीजों को सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यहां मरीजों को सरकार के द्वारा निर्धारित न्यूनतम शुल्क (प्राइवेट सेंटर से आधी से भी कम कीमत) पर लगभग 25 प्रकार के सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध है।

यह सुविधा सदर अस्पताल में (24x7) उपलब्ध है, ताकि आपात स्थिति में दिन हो या रात किसी भी समय मरीज का सीटी स्कैन किया जा सके। प्रतिमाह औसतन 800 से 900 मरीज यहां से सीटी स्कैन सुविधा का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। बीते वर्ष 2024 में कुल 10265 मरीजों का सीटी स्कैन सदर अस्पताल के इस सेंटर से हुआ है।

सदर अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक पंकज कुमार एवं सीटी स्कैन सेंटर के प्रभारी विक्की कुमार से मिली जानकारी के अनुसार इस सीटी स्कैन सेंटर में कुल छह कर्मी पदस्थापित हैं। इसमें चार कर्मी दिन में एवं दो रात्रि पाली में अपनी सेवा देते हैं। यहां प्रतिमाह औसत 800 से 900 मरीजों का विभिन्न प्रकार का सीटी स्कैन हो रहा है।

यहां मरीजों को बाजार की दर से आधी से भी कम लागत में सीटी स्कैन सरकार द्वारा निर्धारित दर पर किया जा रहा है। वर्तमान वर्ष में जनवरी में 813, फरवरी में 861, मार्च में 905, अप्रैल में 968, मई में 870, जून में 912, जुलाई में 887 मरीजों का सीटी स्कैन किया गया है। 

सीटी स्कैन और उसका शुल्क

सीटी स्कैन शुल्क (रुपये)
सीटी हेड / ब्रेन पी 738
सीटी हेड ब्रेन विथ कंट्रास्ट 1107
सीटी हेड / ब्रेन विथ थ्री डी 1476
एनी थ्री डी चार्ज 738
एचआरसीटी चेस्ट / थोरैक्स विदाउट कंट्रास्ट 1537
एचआरसीटी चेस्ट / विथ कंट्रास्ट 2111
सीटी स्कैन लोअर एबडोमेन इंक्लूड पेलविस विदाउट कंट्रास्ट 1230
सीटी स्कैन लोअर एबडोमेन इंक्लूड पेलविस विथ कंट्रास्ट 2460
सीटी स्कैन अपर एबडोमेन विदाउट कंट्रास्ट 1230
सीटी स्कैन अपर एबडोमेन विथ कंट्रास्ट 2460
सीटी स्कैन होल एबडोमेन विदाउट कंट्रास्ट 2460
सीटी स्कैन होल एबडोमेन विथ कंट्रास्ट 3690
सीटी स्कैन नेक विदाउट कंट्रास्ट 1230
सीटी स्कैन नेक विथ कंट्रास्ट 1804
सीटी स्कैन ओरविट्स विदाउट कंट्रास्ट 975
सीटी स्कैन आफ पीएनएस / टेम्पोरल बोन 1332
सीटी स्पाइन (सर्वाइकल / डोरसल / लंबर / सेक्रल) 1230
सीटी स्कैन आफ होल स्पाइन 3690
सीटी स्कैन हैंड / रिस्ट / ह्यूमिरस / एलबो / आर्म्स 1332
सीटी स्कैन आफ सोल्डर ज्वाइंट / क्लैविकल 1332
सीटी स्कैन आफ फेस / मेन्डिबल 1332

यहां लगभग पांच वर्षों से मरीजों को न्यूनतम सरकारी दर पर सभी प्रकार के सीटी स्कैन का लाभ मिल रहा है। इससे खासकर आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को काफी फायदा हो रहा है। यहां सीटी स्कैन की सुविधा दिन और रात हमेशा उपलब्ध है। यहां किसी भी चिकित्सक के पुर्जा के आधार पर मरीजों को निबंधन कराने पर संबंधित सीटी स्कैन का लाभ मिल रहा है। -डॉ. अशोक कुमार, सिविल सर्जन