अधिक संख्या में लोगों को संगठन से जोड़ने पर दिया बल
बेगूसराय। गढ़पुरा बाजार स्थित अशोक साह के आवास पर मंगलवार को जदयू की सबल पंचायत, मजबूत बूथ अभियान के
बेगूसराय। गढ़पुरा बाजार स्थित अशोक साह के आवास पर मंगलवार को जदयू की सबल पंचायत, मजबूत बूथ अभियान के तहत पंचायतस्तरीय बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला महासचिव सह गढ़पुरा प्रखंड के संगठन प्रभारी अवनीश कुमार वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के मुखिया नीतीश कुमार के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों के बीच प्रचार-प्रसार करना है। पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर बल दिया। इस दौरान पंचायत अध्यक्षों को नेम प्लेट एवं पार्टी के झंडा के साथ दो रजिस्टर पंचायत कार्यवाही पुस्तिका व संगठन तिजोरी दिया गया। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष गजानंद राय, वरिष्ठ जदयू नेता उपेंद्र पासवान, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष श्याम बिहारी ठाकुर, चंद्र किशोर चौधरी, राजीव चौधरी, छात्र जदयू के राजेश कुमार, जयजय राम यादव, चंदन कुमार, भगवान लाल महतो, कृष्ण कुमार, विकास कुमार, रोहित कुमार आदि मौजूद थे।