48 बोतल शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार
बेगूसराय : नगर थानाध्यक्ष ने मंगलवार की सुबह शहर के विष्णुपुर चौक के समीप से 48 बोतल शर
By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Nov 2017 06:34 PM (IST)Updated: Tue, 07 Nov 2017 06:34 PM (IST)
बेगूसराय : नगर थानाध्यक्ष ने मंगलवार की सुबह शहर के विष्णुपुर चौक के समीप से 48 बोतल शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक बड़ी ऐघु निवासी ऋषव कुमार और सौरभ कुमार हैं। उन्होंने बताया कि दोनों युवक मोटरसाइकिल संख्या बीआर 09 एक्स 4213 पर एक कार्टन में रॉयल स्टैग की 180 एमएल की बोतल लेकर कहीं बेचने जा रहे थे। तभी उनकी नजर उन पर पड़ी और उन्हें रोक कर दबोच लिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ¨सह ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें