अलग-अलग मामलों के 19 अभियुक्तों को भेजा जेल
बेगूसराय। डीआइजी राजेश कुमार के निर्देश पर फरार अभियुक्तों व शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को बेगूसराय पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 19 अभियुक्तों को जेल भेजा है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई छापेमारी के दौरान डंडारी पुलिस ने पचकरवी निवासी शराब धंधेबाज बटोरन सहनी को एक देशी पिस्तौल व एक खोखा के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस दबिश के कारण नगर थाना क्षेत्र में दर्ज एक धोखाधड़ी के मामले के आरोपित मुंगेरीगंज निवासी नंदकिशोर झा व रविशंकर झा ने आत्मसमर्पण किया है।
बेगूसराय। डीआइजी राजेश कुमार के निर्देश पर फरार अभियुक्तों व शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को बेगूसराय पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 19 अभियुक्तों को जेल भेजा है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई छापेमारी के दौरान डंडारी पुलिस ने पचकरवी निवासी शराब धंधेबाज बटोरन सहनी को एक देशी पिस्तौल व एक खोखा के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस दबिश के कारण नगर थाना क्षेत्र में दर्ज एक धोखाधड़ी के मामले के आरोपित मुंगेरीगंज निवासी नंदकिशोर झा व रविशंकर झा ने आत्मसमर्पण किया है। बछवाड़ा पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के अभियुक्त रानी तीन निवासी रंजीत पासवान, अनिता देवी व सविता देवी को 17 गैलन, एक सिलेडर, चूल्हे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मुख्यालय डीएसपी कुंदन कुमार ने बताया कि गढ़पुरा थाना कांड संख्या 37/18 के अभियुक्त कोरई निवासी जितेन्द्र कुमार, नावकोठी थाना कांड संख्या 89/19 के अभियुक्त सैदपुर विशनपुर निवासी ब्रह्मदेव महतो, नयागांव थाना कांड संख्या 36/18 के अभियुक्त मथार दियारा निवासी नागो यादव, बरौनी थाना कांड संख्या 501/19 के अभियुक्त पपरौर निवासी मो. आजाद, बरौनी थाना कांड संख्या 495/19 के अभियुक्त चकिया के कसहा बरियाही निवासी नागेन्द्र यादव, मुफस्सिल थाना कांड संख्या 601/19 के अभियुक्त चिलमिल निवासी चंदन दास, खोदाबंदपुर थाना कांड संख्या 117/19 के अभियुक्त दीपक कुमार, मटिहानी थाना कांड संख्या 168/19 के अभियुक्त शादपुर निवासी विदेशी शर्मा, नगर थाना कांड संख्या 662/19 के अभियुक्त मुंगेरीगंज निवासी धीरज कुमार उर्फ प्रियांशु राज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।