Move to Jagran APP

बेगूसराय में एक साथ मिले 17 कोरोना पॉजिटिव, मंडलकारा की महिला कर्मचारी भी संक्रमित

बेगूसराय में गुरुवार को एक साथ 17 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बड़ी बात ये है कि संक्रमितों में एक महिला बेगूसराय मंडलकारा की कंप्यूटर ऑपरेटर है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Thu, 21 May 2020 02:06 PM (IST)Updated: Thu, 21 May 2020 02:06 PM (IST)
बेगूसराय में एक साथ मिले 17 कोरोना पॉजिटिव, मंडलकारा की महिला कर्मचारी भी संक्रमित
बेगूसराय में एक साथ मिले 17 कोरोना पॉजिटिव, मंडलकारा की महिला कर्मचारी भी संक्रमित

बेगूसराय, जेएनएन। जिले में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या ने एकबार फिर दहशत मचा दी है। गुरुवार को एक साथ 17 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बड़ी बात ये है कि संक्रमितों में एक महिला बेगूसराय मंडलकारा की कंप्यूटर ऑपरेटर है। इसके साथ बलिया छह, बखरी तीन, सदर प्रखंड दो, बछवाड़ा दो, चेरिया बरियारपुर, छौड़ाही, भगवानपुर व साहेबपुर कमाल प्रखंड में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी जिले के प्रखंड क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे हैं। आज मिले संक्रमितों को जोड़ते हुए जिले में कुल मामले 97 हो गए हैं।

loksabha election banner

मंडलकारा की महिला कंप्यूटर ऑपरेटर मिली कोरोना पॉजिटिव

महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जेल सुपरिंटेंडेंट समेत दर्जन भर से अधिक जेल कर्मियों का सैंपल जांच के लिए भेजा जा रहा है। घर से ड्यूटी कर रही संक्रमित महिला कर्मचारी सर्वोदय नगर की रहने वाली है। उनके घर के सदस्यों की भी जांच की जाएगी। एक साथ 17 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।

एक दिन पहले भी मिले थे संक्रमित

इसके पहले मंगलवार को प्रखंड के तीन लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से लोगों में दहशत का माहौल बना है। तीनों संक्रमितों में एक बिष्णुपुर आहोक के रजौड़ा ग्राम का, दूसरा पंचवीर पंचायत के वार्ड संख्या नौ जबकि तीसरा साहेबपुर कमाल पश्चिम पंचायत के नवटोलिया (रेलवे निकट) का निवासी बताया जाता है। कोरोना संक्रमित के अनुसार उनमें इसके संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। बावजूद कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्थानीय प्रशासन द्वारा तीनों संक्रमितों को तत्काल इलाज के लिए बेगूसराय भेज दिया है। तीनों मध्य विद्यालय, पंचवीर के क्वारंटाइन सेंटर में क्वारंटीन थे।

काम न मिलने पर लौटे थे मजदूर

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, साहेबपुर कमाल पश्चिम पंचायत के नवटोलिया निवासी रांची के निकट काठ गोला में मजदूरी करते थे। लॉकडाउन के कारण काम बंद होने से घर लौटने की सुविधा नहीं देख आठ मई को पैदल ही घर की ओर चल पड़े। रास्ते मे एक सरकारी बस में उन्हें बैठा दिया गया। साहेबपुर कमाल पहुंचने के बाद स्थानीय प्रशासन द्वारा 10 मई को पंचवीर मध्य विद्यालय में 14 दिनों के लिए क्वारंटीन कर दिया गया। वहीं पंचवीर निवासी भी 10 मई को पैदल ही मुंगेर से पुल पार कर आए थे। ग्रामीणों द्वारा जांच करवाने की बात कहने पर स्वयं वे पीएचसी पहुंचे। वहां से उन्हें भी मध्य विद्यालय पंचवीर में क्वारंटीन किया गया। जबकि तीसरा कोरोना संक्रमित रजौड़ा निवासी बंगलुरु से एक ट्रक पर सवार होकर पहुंचे थे। इन्हें भी स्थानीय प्रशासन द्वारा जिला की सीमा से लाकर मध्य विद्यालय पंचवीर में क्वारंटीन किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.