घर में लगी आग, महिला झुलसी
बांका। भेलाय पंचायत के तिलौंधा गांव में शनिवार की शाम लाखो चौहान के घर में लगी आग से एक वृद्ध महिला चांदो देवी बुरी तरह जख्मी हो गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 09:45 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 09:45 PM (IST)
बांका। भेलाय पंचायत के तिलौंधा गांव में शनिवार की शाम लाखो चौहान के घर में लगी आग से एक वृद्ध महिला चांदो देवी बुरी तरह जख्मी हो गई। जख्मी महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धोरैया लाया गया। जहां वृद्ध की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच भगलपुर रेफर कर दिया। वहीं अगलगी की घटना को देख ग्रामीणों ने आग को किसी तरह बुझाया। लेकिन, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें