Banka News: 'जहर खिलाकर मार डाला', बेटी की मौत पर मां ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप
बांका जिले के धोरैया प्रखंड के कुरमा गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका भारती कुमारी के मायके वालों ने पति पर अवैध संबंध का आरोप लगाया है जिसके कारण उसने जहर खाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की शादी एक साल पहले हुई थी और उसकी तीन महीने की बेटी भी है।

संवाद सूत्र, धोरैया (बांका)। प्रखंड क्षेत्र के कुरमा गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान दीपक कुमार साह की पत्नी भारती कुमारी (22) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि गुरुवार की रात घर में विवाद होने के बाद महिला ने कीटनाशक दवा खा ली।
स्वजन ने उसे चिकित्सा के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। लेकिन महिला की स्थिति गंभीर देख उसे बेहतर चिकित्सा के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सा के दौरान उसकी मौत हो गई।
उधर बेटी के मौत की घटना की जानकारी मिलते ही लड़की की मां झारखंड राज्य के गोड्डा जिला अंतर्गत घनश्यामपुर गांव निवासी पुष्पा देवी ने पुलिस को बयान दिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि उसके दामाद का अवैध संबंध एक महिला से होने के कारण उसकी बेटी भारती ने विरोध किया करती थी।
जिसको लेकर दोनों ने मिलकर उसे जहर खिला दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की शादी एक वर्ष पहले हुई थी। जिससे एक तीन महीने की बेटी है।
थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पुष्पा देवी के बयान पर केस दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपित पति दीपक कुमार साह को गिरफ्तार किया गया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।