यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vishwakarma Puja 2022: देवों के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा आज, बन रहे पांच अद्भुत संयोग
Vishwakarma puja 2022 आज यानी शनिवार को विश्वकर्मा पूजा है। इस साल विश्वकर्मा जयंती पर सालों बाद पांच अद्भुत योग ...और पढ़ें

बांका, जागरण संवाददाता। आज यानी शनिवार को विश्वकर्मा पूजा है। कई स्थानों पर प्रतिमा स्थापित की गई है। इस साल विश्वकर्मा जयंती पर सालों बाद पांच अद्भुत योग का संयोग बन रहे हैं। पंडित शिवशंकर के अनुसार शुभ संयोग में पूजा करने से व्यापार में वृद्धि होती है, जातक अपने कार्यों में सफलता पाते हैं।
कहा कि विश्वकर्मा जयंती पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा के तीन शुभ मुहूर्त हैं। सुबह का मुहूर्त 07:39 से 09:11तक। दोपहर का मुहूर्त 01:48 से 03:20 तक। तीसरा मुहूर्त 03:20 से लेकर 04.52 तक है। इसके अलावा विश्वकर्मा पूजा पर शुभ संयोग भी बन रहा है।
विश्वकर्मा पूजा का शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat Vishwakarma Puja)
आज विश्वकर्मा पूजा के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6 बजकर 07 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। इसी तरह रवि योग का समय सुबह 06 बजकर 07 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 21 मिनट तक रहेगा और अमृत सिद्धि योग का समय सुबह 06 बजकर 06 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 21 मिनट तक है।
विश्वकर्मा पूजन विधि
भगवान विश्वकर्मा की पूजा पूरे विधि-विधान से करनी चाहिए। पंडित शिवशंकर ने बताया कि आज के दिन अपने कामकाज में आने वाली मशीनों को अच्छी तरह पहले साफ करें। इसके बाद स्नान-ध्यान कर भगवान विष्णु के साथ भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा की विधिवत पूजा-अर्चना करनी चाहिए। इसके अलावा मिष्ठान, पंचामृत, ऋतुफल, पंचमेवा का भोग लगाएं। साथ ही दीप-धूप आदि जलाकर दोनों देवताओं की आरती उतारें।
विश्वकर्मा पूजा को लेकर बाजार में रही रौनक
विश्वकर्मा पूजा को लेकर शहर के बाजार में देर शाम तक रौनक रही। बाजार में खरीदारों की भीड़ दिखी। लोग जमकर बाज़ारों में सजावटी सामान, फल, सब्जी सहित पूजा-सामग्रियों की खरीदारी में व्यस्त नज़र आये। इसके अलावा शहर में स्थापित प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई भी दिनभर जारी रही। शनिवार को होने वाले विश्वकर्मा पूजा को लेकर सब्जियों और फलों के दामों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी देखी जा रही है।
बाजार पूजन सामग्री की कीमत
- 15 से 30 रुपया प्रति पीस चुनरी
- 10 से 15 रुपया प्रति पीस माला
- 10 से 50 रुपया प्रति पीस स्टीकर
- पांच रुपया प्रति पीस नारियल
- 40 से 50 प्रति पीस सेब
- 80 से 120 रुपया प्रति किलो केला
- 50 से 70 रुपया प्रति किलो मालटा
- दो सौ रुपया प्रति किलो नाशपति
- एक सौ से 120 रुपया प्रति किलो अनार
- 180 से 240 रुपया प्रति किलो पपीता
- 60 रुपया प्रति किलो अंगूर -200 प्रति किलो
