Move to Jagran APP

नीतीश व मोदी की अगुआई में आगे बढ़ा बिहार

बांका। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार और सुशील मोदी की अगुआई में बिहार काफी आगे बढ़ा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Jun 2020 11:01 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jun 2020 11:01 PM (IST)
नीतीश व मोदी की अगुआई में आगे बढ़ा बिहार
नीतीश व मोदी की अगुआई में आगे बढ़ा बिहार

बांका। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार और सुशील मोदी की अगुआई में बिहार काफी आगे बढ़ा है। विकास की योजनाएं लगातार संचालित हो रही है। फर्क इतना कि बिजली और सड़क को तरसने वाला बिहार अभी 24 घंटे बिजली पा रहा है। गांव तक अच्छी सड़कें बन गई है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में देश तेजी से बढ़ रहा है। बिहार में भी पहली बार प्रधानमंत्री आवास गांवों में दिखने लगा है। गांव में घर-घर सरकार ने रसोई गैस कनेक्शन दिया है। केंद्रीय मंत्री शनिवार को बांका विधानसभा क्षेत्र की वर्चुअल रैली को संबोधित कर रहे थे। बांका में पुरानी ठाकुरबाड़ी के समीप इसका सीधा प्रसारण हुआ। इस मंच से राजस्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने की। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोरोना संकट से पूरा विश्व तबाह हो रहा है। केंद्र सरकार ने सूझबूझ से बड़ा नुकसान रोक दिया। जरूरत है कि हम सभी मिलकर अब कोरोना की लड़ाई जारी रखें। वर्चुअल रैली को मंत्री रामनारायण मंडल ने भी संबोधित किया। कहा कि उनके इस कार्यकाल में पहली बार बांका को इंजीनियरिग कॉलेज, जीएनएम कॉलेज, पारा मेडिकल कॉलेज, आइटीआइ जैसी बड़ी सौगात मिली है। बांका होकर अब एनएच गुजर रहा है। शहर की भीड़ कम करने के लिए बायपास निर्माण को राशि स्वीकृत हो चुकी है। रैली में मुंगेर की नेत्री बेबी चंकी, महिला आयोग की सदस्य निक्की हेम्ब्रम, केदार सिंह, अजय दास, मुकेश सिंहा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.