क्षमता से अधिक बच्चा ढोने वाले स्कूल बस होंगे बंद
बांका। शहर में संचालित निजी विद्यालयों द्वारा ब"ाों को स्कूल लाने ले जाने के लिए स्कूल बसों में क्षमता से अधिक ब"ाों को ढोने के खिलाफ परिवहन विभाग सख्त है।
बांका। शहर में संचालित निजी विद्यालयों द्वारा बच्चों को स्कूल लाने ले जाने के लिए स्कूल बसों में क्षमता से अधिक बच्चों को ढोने के खिलाफ परिवहन विभाग सख्त है। अब ऐसे बस संचालक और निजी विद्यालय प्रधान की खैर नहीं है। इसके लिए परिवहन विभाग ने शहर के मुख्य छह विद्यालय संत जोसेफ बांका, अद्वैत मिशन बौंसी, सरस्वती शिशु मंदिर बांका, एसबीपी विद्या विहार बौंसी, एबी एसेंट पब्लिक स्कूल अमरपुर व आइडीपीएस बांका को पत्र भेजकर इसमें सुधार लाने को कहा है। नहीं तो कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। परिवहन विभाग की रडार पर मुख्य रूप से ऐसे विद्यालय हैं, जिनकी बसों में खचाखच बच्चे भरे होते हैं, जिसके कारण बच्चों को खड़े होकर घर से विद्यालय और विद्यालय से घर का सफर तय करना पड़ रहा है। इस कारण काफी संख्या में बच्चों का स्वास्थ्य भी खराब हो रहा है। ऐसे बच्चे घर पहुंचने के बाद पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। वे बस की ठेलमठेल से ही परेशान होकर थक जाते हैं। लिहाजा निजी विद्यालयों में स्कूल फीस के रूप में मोटी रकम देने के बावजूद भी बच्चे घर में पढ़ाई नहीं कर पाते। वे बस की थकान के चलते घर पहुंचते ही सो जाते हैं।
कोट
बसों व अन्य स्कूली वाहन को परमिट बनाने के लिए सभी विद्यालय को पत्र भेजा गया है। वहीं स्कूली वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों के ढोने पर भी पाबंदी लगाने के लिए निदेशित किया गया है। ऐसा नहीं करने पर वाहन जांच अभियान चलाकर स्कूल बस की जांच की जाएगी। जांच के आधार पर विद्यालय संचालक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
के के त्रिपाठी, एमवीआइ बांका