ऑटो पलटने से दो जख्मी
बांका। चांदन-देवघर पक्की सड़क पर पारडीह के पास शुक्रवार की देर रात एक ऑटो गाय को बचाने के दौरान पलट गई।
बांका। चांदन-देवघर पक्की सड़क पर पारडीह के पास शुक्रवार की देर रात एक ऑटो गाय को बचाने के दौरान पलट गई। जिससे सड़क पर एक बड़ी गाय की मौत हो गई। जबकि ऑटो पलटने पर उसपर सवार एक महिला और एक बच्चा गंभीर रूप जख्मी हो गया। दोनों का इलाज चांदन अस्पताल में किया गया। बताया जाता है कि चांदन प्रखंड के कोरिया पंचायत के भोंडाबाजार से कुछ महिला और पुरुष सुलतानगंज से जल लेकर देवघर से पूजा कर ऑटो से अपने घर लौट रहे थे। ऑटो की तेज गति के कारण पारडीह के पास वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे पारडीह निवासी मेघलाल यादव की 30 हजार की गाय मर गई। जबकि 10 वर्षीय शंकर कुमार- भोंडाबाजार और 40 वर्षीय चुड़की सोरेन- महोलिया जख्मी हो गए। कुछ देर तक ग्रामीणों ने चालक को अपने कब्जे में रखा। बाद में थाना से दरोगा चन्दन कुमार दुबे ने घटना स्थल पर पहुंच कर ऑटो को जब्त कर लिया। चालक को ग्रामीणों से मुक्त कराकर थाना ले आया है।