बांका में नहर बनी काल, दो चचेरी बहनों की डूबने से मौत; गांव में शोक की लहर
बांका के कौआकोल गांव में नहर में डूबने से दो चचेरी बहनों की दुखद मौत हो गई है। इस हृदय ...और पढ़ें

बांका में नहर बनी काल, दो चचेरी बहनों की डूबने से मौत; गांव में शोक की लहर
HighLights
बांका में नहर में डूबीं दो चचेरी बहनें
कौआकोल गांव में पसरा मातम, परिवार सदमे में
प्रशासन ने सहायता का आश्वासन दिया, जांच जारी
संवाद सूत्र, बांका। टाउन थाना के डांडा पंचायत के पीतांबरा के समीप कौआकोल गांव में मंगलवार की दोपहर नहर में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई है। दोनों बच्चियां आपस में चचेरी बहनें है।
हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, दोनों परिवारों में चीख-पुकार मची है। जानकारी के अनुसार, कौआकोल गांव निवासी प्रदीप राय और दीपक राय सगे भाई हैं।
दोनों की पुत्रियां रानी कुमारी व अक्षरा कुमारी घर के आसपास खेल रही थीं। इसी दौरान खेलते-खेलते दोनों बच्चियां घर के सामने स्थित नहर में चली गईं। जिससे गहरे पानी में जाने से डूबने से दोनों की मौत हो गईं।
घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने पहुंचकर दोनों के शव को बाहर निकाला। तबतक दोनों की मौत हो चुकी थी।
वहीं, एक ही परिवार की दो मासूम बच्चियों की मौत से स्वजनों पर र दुखों का पहाड़ टूट गया है। दोनों के घरों में चीख-पुकार मच गई। बच्चियों के स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।
वहीं, मुखिया प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह ने भी पीड़ित परिवारों से मिलकर शोक प्रकट किया है, जबकि पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कहीं है। वहीं सूचना पर सीओ और थानाध्यक्ष भी पहुंच रहे है।
