मिर्जापुर में वृद्ध पर चली गोली
बांका। मिर्जापुर गांव में पुरानी रंजिश में रविवार को तीर्थनाथ पाठक (74) पर किसी ने गोली चला दी।
बांका। मिर्जापुर गांव में पुरानी रंजिश में रविवार को तीर्थनाथ पाठक (74) पर किसी ने गोली चला दी। जिसमें वृद्ध बाल-बाल बच गए। इस संबंध में वृद्ध ने गांव के ही रमेश उर्फ छोटू मिश्रा पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। बताया कि घर से कुछ ही दूरी पर बासा है। रविवार सुबह वहां स्नान करने जा रहे थे। इसी दौरान बासा के समीप छोटू मिश्रा हथियार के साथ खड़ा था। जब तक कुछ समझ पाते छोटू ने गोली चला दी। वे चिल्लाने लगे, जिस पर छोटू भाग गया। घटना की जानकारी पुलिस के अलावा मुखिया और सरपंच को भी दिया। थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने पूछने पर पहले अनभिज्ञता जताई बाद में मामले की छानबीन करने की बात कही। जानकारी के अनुसार एक माह पूर्व तीर्थनाथ पाठक के पुत्र बिरेन्द्र पाठक ने छोटू मिश्रा पर गोली चलाई थी। जिसमें छोटू को तारापुर रेफरल अस्पताल में भर्ती किया गया था। बेहतर इलाज के लिए भागलपुर भेजा गया। घटना में छोटू मिश्रा ने बिरेन्द्र पाठक पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बिरेन्द्र पाठक बीएमपी जवान है। गोलीबारी के बाद से ही वह फरार चल रहा है। पुलिस बिरेन्द्र पाठक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।