शिक्षकों के हित में होगा आन्दोलन: संघ
बांका। बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष पंकज कुमार ने इसकी अध्यक्षता की।
बांका। बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष पंकज कुमार ने इसकी अध्यक्षता की। पंकज ने कहा कि चार लाख नियोजित शिक्षक सरकार की शिक्षा व शिक्षक विरोधी नीति के चलते आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं। संघ के द्वारा शिक्षकों की समस्याओं से सरकार को ध्यान आकृष्ट के बाद भी समाधान की दिशा में विभाग उदासीन है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के हित में राज्यव्यापी आंदोलन होगा। आंदोलन के प्रथम चरण में सूबे के सभी जिला मुख्यालय पर दो फरवरी को प्रदर्शन किया जाएगा। प्रखंड उपाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि मृत शिक्षकों के आश्रितों को अनुग्रह राशि भुगतान में लापरवाही बरती जा रही है। बैठक में अमरेंद्र यादव, अभिनव कुमार, बिनु कुमार ¨सह, उदय कुमार सुधांशु, शैलेश तिवारी , बिनोद कुमार, अब्दुल कादिर, बलराम कापरी, विनय कुमार मुर्मू, मल्लण् साजिद अंसारी ,गीता रानी चौधरी, पुष्पा कुमारी, फुलमनी कुमारी आदि शिक्षक उपस्थित थीं।