गलत बयान पर शिक्षकों ने धोरैया में फूंका पुतला
बांका। रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का पुतला दहन शुक्रवार की शाम परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ ने किया।
बांका। रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का पुतला दहन शुक्रवार की शाम परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ ने किया। मौके पर शिक्षकों को संबोधित करते हुए संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष राणा कुणाल ¨सह ने कहा कि रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा द्वारा संसद में बिहार के शिक्षकों को गिनती नहीं आने संबंधी दिए बयान पर शिक्षकों में आक्रोश है। इसके लिए उन्हें शिक्षकों से माफी मांगनी चाहिए। संसद में गैर जिम्मेदाराना बयान देकर पूरे बिहार का अपमान किया है। प्रमंडलीय अध्यक्ष ने कहा कि साढ़े चार साल तक शिक्षा राज्यमंत्री रहते हुए कुशवाहा ने देश की शिक्षा में कौन से सुधार किए हैं। यदि बिहार के शिक्षक अयोग्य थे। वे मंत्री रहते हुए कहां सो रहे थे। शिक्षकों ने चुनौती देते हुए कहा कि कुशवाहा बिहार के शिक्षकों के साथ खुली बहस कर लें, तो उन्हें शिक्षकों की प्रतिभा का पता लग जाएगा। प्रखण्ड अध्यक्ष पवन दास ने कुशवाहा के बयान पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी राजनेता को शिक्षकों पर अभद्र टिप्पणी करने से बचना चाहिए। मौके पर प्रखण्ड उपाध्यक्ष कुंदन कुमार, कोषाध्यक्ष अमित कुमार रौशन, मीडिया प्रभारी आलोक रंजन, राजकुमार, विकास कुमार, मिलन ¨सह, सागर मंडल, सुनील कुमार, ऋषिकान्त मंडल, प्रदीप ठाकुर, शिव कुमार, मनोरंजन ¨सह, प्रवीण कुमार सहित अन्य थे।