Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुष्कर्म पीड़िता बोली- तांत्रिक 2 बजे रात को साथ ले गया था साहब, झाड़-फूंक के चक्कर में गई बीमार पति की जान

    बिहार के बांका जिले में एक महिला अपने बीमार पति के इलाज के लिए तांत्रिक के पास गई लेकिन तांत्रिक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से लोगों में काफी आक्रोश है। लोग तंत्र-मंत्र के चक्कर में आने से बचने की अपील कर रहे हैं।

    By Shambhu Dubey Edited By: Mukul Kumar Updated: Wed, 19 Feb 2025 07:32 PM (IST)
    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    संवाद सहयोगी, अमरपुर (बांका)। बिहार के बांका जिले में अमरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पिछले दो-तीन माह से बीमारी से ग्रसित पति के ठीक होने की उम्मीद में तंत्र-मंत्र के चक्कर में एक महिला हवस के दरिंदे तांत्रिक का शिकार बन बैठी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुष्कर्म पीड़िता मुंगेर जिले के एक गांव की है। घटना के दूसरे दिन बुधवार को पीड़िता के लिखित आवेदन पर तांत्रिक भागलपुर जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र के गंगटी गांव निवासी मुकेश मंडल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

    अधेड़ बीमार पति की भी मौत बुधवार को हो गई। कुछ लोग सदमे में तो कई ने बीमारी से मौत की जानकारी दी है।

    एसडीपीओ विपिन बिहारी ने कहा कि दोषी को सजा दिलाने के लिए विज्ञानी अनुसंधान के लिए एफएसएल टीम से घटनास्थल की जांच कराई गई है। नमूने लिए गए हैं।

    इधर, स्थानीय लोगों के द्वारा तांत्रिक के साथ मारपीट के बाद उसका इलाज भागलपुर में पुलिस हिरासत में चल रहा है। इस संबंध में पीड़िता ने बताया कि उसका पति पिछले दो-तीन माह से बीमार थे।

    तांत्रिक ने रोगमुक्त करने का अनुष्ठान करने के लिए साथ चलने को कहा

    • अमरपुर के एक रिश्तेदार के बुलावे पर तांत्रिक मुकेश मंडल से इलाज के लिए आई थी। तांत्रिक ने झाड़-फूंक करने के बाद रात के करीब दो बजे किसी तिराहे रास्ते पर तंत्र विद्या से पति को रोगमुक्त करने का अनुष्ठान करने के लिए साथ चलने को कहा था।
    • देर रात होने के कारण वह तांत्रिक के साथ अकेली जाने से मना कर दी। इसपर महिला रिश्तेदार भी उसके साथ तांत्रिक के साथ चलने को तैयार हो गई। जब गांव के बाहर तिहारे रास्ते पर पहुंची तो तांत्रिक ने महिला रिश्तेदार को चादर से ढककर बैठने को कहा।

    तंत्र मंत्र के बाद बलपूर्वक किया दुष्कर्म 

    इसी बीच तांत्रिक ने एक झाड़ी के समीप ले जाकर उसके साथ तंत्र मंत्र के बाद बलपूर्वक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को मिली तो आक्रोशित गांव के लोगों ने तांत्रिक मुकेश मंडल की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

    फिलहाल, मारपीट में जख्मी तांत्रिक को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने कहा कि महिला के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। महिला के बीमार पति की माैत हो गई है।

    मेडिकल साइंस प्रतिदिन रोज रोज बीमारियों पर अंकुश लगाने खोज में लगे हुए हैं, लेकिन अब भी लोग तथाकथित तांत्रिक के चक्कर में सर्वस्व गवां रहे हैं। यह सुनकर काफी पीड़ा होती है। खासकर समाज के जागरूक लोगों को तंत्र मंत्र के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। तभी ऐसे तथाकथित तांत्रिकों की दुकानें बंद होगी। किसी प्रकार की भी बीमारी का अस्पताल में इलाज है। योग्य चिकित्सक भी हैं। डॉ. ज्योति भारती, चिकित्त्सक, रेफरल अस्पताल अमरपुर

    यह भी पढ़ें-

    सीनियर एडवोकेट और टाइपिस्ट ने महिला वकील के साथ कर दिया गंदा काम, पीड़िता बोली- एक ने 2 साल तक...

    75 साल की महिला से 19 वर्ष के युवक ने किया दुष्कर्म, गांव वालों ने बाप-बेटे को दौड़ाकर पीटा; थानेदार ने कहा- लड़का...