देश की सुख शांति के लिए बाबा धाम जा रहे सांसद
बांका। महाराजगंज के भाजपा सांसद जनार्दन ¨सह सिग्रीवाल सोमवार को कांवरिया मार्ग के जिला सीमा ि
By Edited By: Published: Tue, 16 Aug 2016 10:41 PM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2016 10:41 PM (IST)
बांका। महाराजगंज के भाजपा सांसद जनार्दन ¨सह सिग्रीवाल सोमवार को कांवरिया मार्ग के जिला सीमा स्थित श्री यात्री धर्मशाला पर रुके। वे अपनी धर्मपत्नी के साथ पांव पैदल कांवर यात्रा में बाबाधाम जा रहे थे। इस दौरान मेला व्यवस्था के बारे में पूछने पर नाराजगी जतायी। उन्होंने कहा कि कांवरिया मार्ग की व्यवस्था राज्य,देश एवं विदेशों से आने वाले कांवरिया श्रद्धालुओं के नजरों के सामने है।जिसका बखान इस मार्ग से गुजरे तमाम कांवरिया कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि वे देश की खुशहाली व राज्य में शांति व्यवस्था के लिए प्रत्येक साल बाबा धाम जाते है। साथ में प्रदेश किसान मोर्चा के सदस्य मृगेंद्र ¨सह, सुधीर ¨सह, अजीत ¨सह, शिशिर कुमार आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें