फौजी के घर ग्रिल तोड़ कर हजारों की चोरी
बांका। चांदन-कटोरिया पक्की सड़क पर चांदन स्टेट बैंक के पास अवकाश प्राप्त फौजी के आवास पर सोमवार की रात चोरों ने हजारों की संपत्ति की चोरी कर ली।
बांका। चांदन-कटोरिया पक्की सड़क पर चांदन स्टेट बैंक के पास अवकाश प्राप्त फौजी के आवास पर सोमवार की रात चोरों ने हजारों की संपत्ति की चोरी कर ली। सुधीर कुमार विप्लव चांदन में अपना घर बनाकर रहते हैं। घर के सभी सदस्य अपने किसी पड़ोसी के यहां खरना का प्रसाद खाने गए थे। रात को वहीं रह गए। इसकी भनक लगते ही चोरों ने पीछे से ग्रिल उखाड़कर खिड़की के रास्ते घर में प्रवेश किया। घर में रखा गहना, पांच हजार नकद, जमीन के कागजात, एटीएम, पासबुक की चोरी कर ली। जानकारी होने पर थाना को सूचना दी गई। पुलिस पदाधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। एक दिन पूर्व भी यादोरायडीह में एक साथ दो घरों में चोरी की घटना हुई थी। लगातार चोरी की घटना से चांदन व आसपास के लोग परेशान हैं। लगातार घट रही घटना के बाद भी पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम रही है।