दो घरों से 50 हजार की चोरी
बांका। थाना क्षेत्र के सिलजोरी पंचायत के यादोरायडीह गांव में सोमवार की रात चोरों ने दो घरों से लगभग 50 हजार की संपत्ति की चोरी कर ली है।
बांका। थाना क्षेत्र के सिलजोरी पंचायत के यादोरायडीह गांव में सोमवार की रात चोरों ने दो घरों से लगभग 50 हजार की संपत्ति की चोरी कर ली है। जानकारी के अनुसार यादोरायडीह गांव में कांवरिया पथ के किनारे भिखारी यादव और मुन्ना यादव के घरों में चोरों ने प्रवेश कर बक्सा का ताला तोड़कर नकदी, चांदी का बर्तन, गहने आदि की चोरी कर ली। भिखारी के घर 35 भर चांदी के अलावा 20 हजार नगदी और अन्य सामान चोरी की है। जबकि मुन्ना यादव के घर से दस हजार तक के सामानों की चोरी की है। थानाध्यक्ष श्रीकांत चौहान ने बताया कि घटनास्थल की जांच की गई है। इधर, चांदन प्रखंड में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। लेकिन आज तक कभी चोरों को पकड़ने में पुलिस को सफलता नहीं मिली है।