जीविका दीदी के घर चोरी
बांका। थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में जीविका सदस्य गीता देवी के घर चोरों ने नकदी सहित हजारों की संपत्ति चोरी कर ली।
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 06:31 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 06:31 PM (IST)
बांका। थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में जीविका सदस्य गीता देवी के घर चोरों ने नकदी सहित हजारों की संपत्ति चोरी कर ली। बताया कि चोरों ने घर में रखा दो हजार नकद, आभूषण की चोरी कर ली। पीड़िता ने बताया कि पति नंदन कुमार परदेश कमाने गए हैं। घर में ताला बंद कर निजी काम से दो दिन पूर्व मायका में थी। सोमवार को जब लौटी तो घर के बाहर का दरवाजा बंद मिला। घर के अंदर जाने पर दरवाजा खुला था। बक्सा में रखा नकदी व आभूषण गायब था। बताया कि अन्य जीविका सदस्यों से दस - दस रुपये वसूली कर घर में दो हजार जमा किया था। इसको लेकर पीड़िता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें