Move to Jagran APP

खिलाड़ियों को मिलेगा खेल माता व खेल पिता

बांका। जिला के गरीब खिलाड़ियों की किस्मत जगने वाली है। इसके लिए बांका जिला खेल संघ ने कमर कस ली है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 09:28 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 09:28 PM (IST)
खिलाड़ियों को मिलेगा खेल माता व खेल पिता
खिलाड़ियों को मिलेगा खेल माता व खेल पिता

बांका। जिला के गरीब खिलाड़ियों की किस्मत जगने वाली है। इसके लिए बांका जिला खेल संघ ने कमर कस ली है। रविवार को जिला खेल संघ की बैठक इंडोर स्टेडियम में कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें विस्तार से जिला के खेल व खिलाड़ियों को निखारने पर चर्चा की गई। अध्यक्ष ने कहा कि अब जिला में चल रहे निबंधित खेल संघ को अपनी संबद्धता जिला खेल संघ से कराना होगा। इसके लिए खेल संघ के अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष के पास अपना सदस्यता शुल्क जमा कर सकते हैं। बैठक में गरीब खिलाड़ी के बेहतर भविष्य के लिए गोद लेने का अभियान शुरू हुआ। कोई भी गरीब खिलाड़ी को गोद लेकर खेल माता व खेल पिता का दर्जा पा सकता है। इस योजना से कई गरीब खिलाड़ियों को कल्याण होगा। इसके लिए जिले के बुद्धिजीवी से आगे आने का आह्वान किया गया। खेल संघ के सचिव शिवनारायण झा ने कहा कि अब प्रत्येक साल खेल दिवस के मौके पर जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जायेगा। साथ ही पुराने व अनुभवी खिलाड़ियों को विशेष सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। दो अक्टूबर को महिला वॉलीबाल व क्रिकेट का आयोजन किया जायेगा। बैठक में कोषाध्यक्ष काशीनाथ चौधरी, उपाध्यक्ष राजीव कुमार ¨सह, विश्वजीत ¨सह, उपेंद्र ¨सह यादव, ब्रजेंद्र मिश्रा, विष्णु चक्रवर्ती, मनोज यादव, लालमणि मिश्रा, रामकिशोर ¨सह, कन्हैया चौहान, मनोज उपाध्याय, प्रदीप कुमार, चंदन चौधरी, चंदन कुमार, दिवाकर झा, उत्तम राय आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.