Move to Jagran APP

सेवा मानव का सबसे बड़ा धर्म : जिप अध्यक्ष

बांका। श्रावणी मेला में भक्ति अराधना के साथ कांवरिया की सेवा में भी इस बार उम्मीद से ज्यादा श्रद्धा दिखी।

By Edited By: Published: Sun, 14 Aug 2016 09:54 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2016 09:54 PM (IST)
सेवा मानव का सबसे बड़ा धर्म : जिप अध्यक्ष

बांका। श्रावणी मेला में भक्ति अराधना के साथ कांवरिया की सेवा में भी इस बार उम्मीद से ज्यादा श्रद्धा दिखी। रविवार को रात बाराहाट सेवा शिविर का शुभारंभ जिप अध्यक्ष सुनील कुमार ¨सह, मुखिया दिगंबर मंडल व युवा लोजपा नेता रिगन ¨सह ने संयुक्त रूप से किया।

loksabha election banner

मौके पर जिप अध्यक्ष ने कहा कि सेवा मानव का सबसे बड़ा धर्म है। पूरे सावन मास यही उदाहरण समूचे कांवरिया मार्ग से जन-जन तक पहुंच रहा है। हमें श्रावणी मेला से काफी सीख लेने की जरूरत है। मुखिया दिगंबर मंडल ने कहा कांवरियों की सेवा सीधे शिव से भक्त को जोड़ता है। इसीलिए सेवा कार्य से जुड़कर खुद को सौभाग्य शाली बनाने की जरूरत है। लोजपा नेता श्री ¨सह ने कहा कि कांवरिया मार्ग में सेवा के साथ समाज सेवा में भी योगदान दें। सेवा किसी क्षेत्र में की जा सकती है। मूल रूप से शिव यही शिक्षा देते हैं। वहीं इस अवसर पर डाक कांवरिया के बीच नींबू पानी, गर्म पानी दवाई आदि से सेवा किया गया। इस मौके पर हिम्मत ¨सह, कुमार सौरभ सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.