कांवरिया पथ पर मोबाइल चार्ज के नाम पर वसूल रहे दस रुपये
बांका। कांवरिया पथ पर इन दिनों मोबाइल चार्ज करने का धंधा जोरों पर है।
By Edited By: Published: Wed, 10 Aug 2016 09:14 PM (IST)Updated: Wed, 10 Aug 2016 09:14 PM (IST)
बांका। कांवरिया पथ पर इन दिनों मोबाइल चार्ज करने का धंधा जोरों पर है। संचार के इस युग में प्रत्येक कांवरिया के लिए मोबाइल अनिवार्य है। इसके बिना कांवरिया पथ पर उनका चलना कठिन है। लेकिन मोबाइल चार्ज करने के नाम पर दस रुपये की वसूली की जा रही है। जबकि डीएम ने इस पर रोक लगाने का निर्देश दिया था। लेकिन यह धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसके अलावा कई होटलों में भी यह धंधा जोरों पर है। जिसके लिए अलग से पैसा देना पड़ता है। कई मोबाइल चार्ज करने वाले युवकों ने बताया की रोजाना चार सौ से पांच सौ रुपये इस धंधा में हो रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें