कालीयानाथ महादेव मंदिर में हुआ जलाभिषेक
बांका। पौराणिक मधुसूदन नगरी बौंसी के कालिया नाथ महादेव मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति तीसरी सोमवारी को निराला सेवा समिति द्वारा 12वां महा जलाभिषेक व महाऋंगारी रुद्राभिषेक आयोजित हुआ।
बांका। पौराणिक मधुसूदन नगरी बौंसी के कालिया नाथ महादेव मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति तीसरी सोमवारी को निराला सेवा समिति द्वारा 12वां महा जलाभिषेक व महाऋंगारी रुद्राभिषेक आयोजित हुआ। कालिया नाथ महादेव मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
मंदिर के गर्भगृह में फूलों से आच्छादित शिव¨लग पर आकर्षक झूलते माउर मनोहारी झांकी प्रदर्शित कर रहे थे। वेद विद्यापीठ पंडितों के द्वारा देर रात्रि बेला तक वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच महाऋंगारी रुद्राभिषेक का संधान किया जाना है। जिसमें तकरीबन दो क्विंटल से अधिक दूध दही घी शक्कर फल मेवा आदि अर्पण के लिए रखा गया है। रात्रि भागलपुर गोड्डा आदि स्थानों के भक्ति जागरण मंडली कलाकारों की प्रस्तुति से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में सेवा समिति के अध्यक्ष रंजीत दास, सचिव अजय कुमार साह और अन्य सदस्य अपनी - अपनी जिम्मेदारी को निभाने में लगे हुए थे। भारी संख्या में श्रद्धालु भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।