कालिया नाथ महादेव में महाऋंगारी रुद्राभिषेक आज
बांका। पौराणिक मंदार मधुसूदन नगरी के कालिया नाथ महादेव मंदिर में निराला सेवा समिति द्वारा तीसरे सोमवारी को आयोजित 12 वां महाजलाभिषेक व महाऋंगारी रुद्राभिषेक धूमधाम के साथ किया जाएगा।
By Edited By: Published: Sun, 07 Aug 2016 09:02 PM (IST)Updated: Sun, 07 Aug 2016 09:02 PM (IST)
बांका। पौराणिक मंदार मधुसूदन नगरी के कालिया नाथ महादेव मंदिर में निराला सेवा समिति द्वारा तीसरे सोमवारी को आयोजित 12 वां महाजलाभिषेक व महाऋंगारी रुद्राभिषेक धूमधाम के साथ किया जाएगा। इसके लिए मंदिर का रंग रोगन कर आकर्षक फूल मालाओं से सजाया गया है। मंदिर परिसर के गोल चबूतरे सहित कई स्थानों पर सरस्वती विद्या मंदिर के बहनों द्वारा रंगोली बना कर दीप माला प्रज्वलित किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष रंजीत दास, सचिव अजय कुमार साह सहित पूर्व अध्यक्ष जवाहर शर्मा, कौतुक बजाज, मुकेश डालमिया, नवीन भुवानियां आदि सदस्य कार्यक्रम की सफलता के लिए जुटे हुए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें