जागरण शिविर के सेवा भाव से ¨खचे चले आ रहे कांविरया
बांका। तीसरी सोमवारी को लेकर कांवरियों का रैला रविवार को बाबा भोलेनाथ को जल अर्पण के लिए चल पड़ा।
बांका। तीसरी सोमवारी को लेकर कांवरियों का रैला रविवार को बाबा भोलेनाथ को जल अर्पण के लिए चल पड़ा। इस दौरान सेवा भाव से जागरण शिविर में खुद ब खुद कांविरया खींचे चल आ रहे हैं। यहां से गुजरने वाले लाखों कांवरियों के लिए अबरखा स्थित जागरण सेवा शिविर बम की सेवा में अहम भूमिका निभा रही है।
शिविर में बम के पहुंचते ही उन्हें फल-मेवा के साथ नींबू पानी, गर्म पानी आदि देकर उनका स्वागत किया जा रहा है। सुल्तानगंज से देवघर पहुंचने वाले हजारों पैदल बम यहां रूक कर आराम के पल गुजार रहे हैं। इस दौरान शिविर में बम का उत्साह बढ़ाने के लिए भक्ति गीतों का भी आयोजन किया जा रहा है। मंदार म्यूजिकल ग्रुप के अशोक कुमार ¨सह के नेतृत्व में गायिका चल कांवरिया शिव के धाम, बाबा नगरिया दूर है जाना जरूर है। जैसे भक्ति गीतों से बम का उत्साह बढ़ा रहे हैं। इसमें बम भी कलाकारों का खूब सहयोग करते दिखे। भक्ति गीतों पर हर वर्ग के बम थिरकने पर मजबूर होते हैं।
रविवार को मौसम ने साथ दिया तो कांविरया ने भी धौरी से अबरखा की दूरी एक दिन में तय कर हजारों की संख्या में शिविर पहुंच गये। जहां उन्होंने शाम का वक्त बिताया। इस दौरा ¨प्रस बम, शंभु बम, योगेश बम, गायत्री बम आदि ने बताया कि यहां पहुंचकर सारी थकान मिट गयी। शिविर संचालन में मुख्य रूप से मैत्री कंस्ट्रक्शन, बिहार-झारखंड नंबर वन न्यूज पोर्टल व सृजन महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड का पूरा सहयोग मिल रहा है। मौके पर जागरण परिवार के सदस्य अरविन्द कुमार ¨सह, मुरारी ¨सह, विकास ¨सह, वीपी ¨सह सहित अन्य लोग कांवरियों की सेवा में जुटे हुए हैं।