Move to Jagran APP

तीन घंटे तक सेविका-सहायिकाओं ने किया सड़क जाम

बांका। लगभग तीन हजार आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने बुधवार को बांका सहित 10 प्रखंडों में 15 सूत्री मांगों को लेकर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Jan 2019 09:51 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jan 2019 09:51 PM (IST)
तीन घंटे तक सेविका-सहायिकाओं ने किया सड़क जाम
तीन घंटे तक सेविका-सहायिकाओं ने किया सड़क जाम

बांका। लगभग तीन हजार आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने बुधवार को बांका सहित 10 प्रखंडों में 15 सूत्री मांगों को लेकर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस क्रम में मांगों को पूरा करने पर बल दिया।

loksabha election banner

बेलहर: सेविकाओं ने धरना प्रदर्शन किया। मौके पर जिला उपाध्यक्षा सेविका उमा देवी, माधुरी देवी, सुमन देवी, अर्चना देवी, आदर्श देवी, नीलम देवी, बबिता देवी, प्रीतिलता हेम्ब्रम, मैरी मार्शल आदि उपस्थित थी।

बाराहाट : भेड़ामोड़ चौक पर धरना प्रदर्शन कर सड़क जाम किया। इस क्रम में सेविका को 18000 एवं सहायिका को 10000 वेतन देने की मांग की। इधर, सड़क जाम के कारण पुलिस ने 10 सेविका को नामजद किया है। जबकि 40 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। प्रखंड अध्यक्ष पुष्पा कुमारी सचिव सरिता देवी ,किरण देवी पुतुल देवी गुंजा देवी, कुमारी कामिनी माला नीलम देवी सुषमा गुप्ता पूजा जायसवाल सहित सभी सेविका उपस्थित थे।

कटोरिया : कटोरिया चौक पर सड़क जाम किया। मौके पर पहुंचे एसडीपीओ मदन कुमार आनंद, इंस्पेक्टर महताब आलम ने समझा बुझाकर जाम को खत्म करवाया। प्रदर्शन के दौरान प्रखंड अध्यक्ष जय श्री जया, सचिव विद्या देवी, सेविका पार्वती देवी, सिया कुमारी, उमा देवी, मीरा देवी, उर्मिला देवी, शिवाला देवी, शबनम खातून, शकुंतला मरांडी, कल्पना देवी, सहायिका गीता देवी सीता देवी, कंचन देवी सहित अन्य थीं।

अमरपुर: अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग को लगभग दो घंटे तक जाम कर दिया। आक्रोशित सेविका सहायिकाओं ने मुख्य सड़क एवं प्रखंड मुख्यालय के मुख्य गेट पर बांस लगाकर बैठ गई। जाम में बिहपुर मड़वा गांव के गंभीर रूप से बीमार मोनू राय की पत्नी सृष्टि कुमारी को भी भागलपुर नहीं जाने दिया। उस वाहन को भी घंटों रोके रखा। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचकर आक्रोशित सेविका सहायिका को समझा-बुझाकर जाम हटाया। शीला भारती, गुड्डी रानी, अर्पणा कुमारी, पूनम देवी, महजबी बेगम, जुबैदा खातुन, जूली कुमारी, स्वीटी कुमारी सहित अन्य थीं।

धोरैया : धोरैया-पंजवारा एवं धोरैया-पुनसिया मुख्य सड़क को जाम कर आवागमन ठप किया। करीब दो घन्टे सड़क जाम से लोगों को आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। सेविका संघ की अध्यक्ष अजंता देवी, उपाध्यक्ष संगीता कुमारी,माधुरी कुमारी, मीना ¨सह, ममता कुमारी, सोनी कुमारी, बीबी नुरून निशा, शबनम आरा, नीलम देवी, संगीता कुमारी, बीबी अंजूम, अर्चना देवी आदि थीं।

शंभूगंज : तीन घंटे तक सड़क जाम किया। इससे यात्रियों को पैदल पांव जाना पड़ा। नेतृत्व संघ के अध्यक्ष प्रेमलता कुमारी ने किया। मौके पर प्रतिमा देवी, कविता कुमारी, किरण कुमारी सिन्हा , विनिता कुमारी, शशिकला कुमारी, ¨सधू देवी, रानी कुमारी अन्य थीं।

रजौन : करीब दो घंटे तक चक्का जाम किया। सीओ निलेश कुमार चौरसिया, थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ¨सह के समझाने बुझाने पर जाम हटा। उपाध्यक्ष सुदामा ¨सह, पुतुल रजक, कुमारी नेमिशा ,कंचन, रश्मि लता, शारदा रानी, बेबी, उषा, पूनम, अंजना, संगीता आदि थीं।

चांदन: कटोरिया- देवघर पक्की सड़क को जाम कर दिया गया। प्रतिमा कुमारी, शिला राव, त्रिनेना, सिन्हा, ममता, रीना, सरिता उपस्थित थीं।

फुल्लीडुमर: रामपुर- खेसर मुख्य सड़क को यातायात बाधित कर विरोध प्रदर्शन किया। करीब चार घंटे तक सड़क जाम किया। आंदोलन में रीना कुमारी, सिम्पी कुमारी, रुक्मणी कुमारी, कुमकुम कुमारी, कुमारी पार्वती, सुमित्रा देवी, रूबी कुमारी, मिली कुमारी, मनोरमा कुमारी, गीता कुमारी, संगीता कुमारी, कलावती देवी, आशा कुमारी, बबीता कुमारी, रेखा कुमारी सहित अन्य ने भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.