राज्य में शिक्षा व्यवस्था चौपट
बांका। रालोसपा अरूण गुट की बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष मुनीलाल कुशवाहा की अध्यक्षता में सैजपुर में हुई।
बांका। रालोसपा अरूण गुट की बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष मुनीलाल कुशवाहा की अध्यक्षता में सैजपुर में हुई। जिलाध्यक्ष ने उपस्थित सदस्यों को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी लाइन पर काम किया जायेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष के अनुसार ही पार्टी कार्यकर्ता अपना काम करेंगे। उन्होंने बिहार के हालात पर चर्चा करते हुए कहा कि बिहार में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। साथ ही सभी विभाग में अफसरशाही चरम पर है। बिहार में क्रांति लाने की जरूरत है। बैठक में अंगद कुशवाहा ने बताया कि भाजपा सरकार में सभी कुर्सी के लालच में डूबे हैं। कार्यकर्ताओं को तरजीह नहीं दी जाती है। कई वक्ताओं ने भी बैठक को संबोधित किया। मौके पर कृष्णानंद पांडेय, रंजन कुमार यादव, सीमा देवी, सीता देवी, मोहन प्रसाद ¨सह, मिथिलेश प्रसाद ¨सह, सुरेश गोस्वामी, संजय यादव, महादेव दास, कैलाश मंडल, चंद्र बगवै, विकुल बगवै, सुदर्शन झा, शंकर गोस्वामी, भोजन रजक आदि उपस्थित थे।