शनि देव का तैलाभिषेक आज
बांका। जिला के इकलौते शहर स्थित विजयनगर शनि मंदिर का 15वां स्थापना दिवस समारोह सोमवार को मनेगा।
By JagranEdited By: Published: Sun, 27 May 2018 07:27 PM (IST)Updated: Sun, 27 May 2018 07:27 PM (IST)
बांका। जिला के इकलौते शहर स्थित विजयनगर शनि मंदिर का 15वां स्थापना दिवस समारोह सोमवार को मनेगा। इस मौके पर दिन भर कई धार्मिक आयोजन होगा। शाम को महाप्रसाद वितरण के बाद इसका समापन होगा। आयोजन को लेकर मंदिर आसपास की साफ सफाई, रंगरोगण के साथ आसपास की सड़कों को तोरण द्वार और रंगीन बल्ब से सजा दिया गया है। मेढ़पति संतोष ¨सह तथा मुख्य पुजारी बिट्टू बाबा ने बताया कि स्थापना दिवस को लेकर विविध आयोजन और पूजा पाठ सुबह से ही शुरु हो जाएगा। दोपहर दो बजे से शनिदेव का भव्य तैलाभिषेक होगा। जिसमें कई ¨क्वटल सरसों तेल से शनिदेव का अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद 56 भोग, महाआरती आदि का आयोजन देर शाम तक जारी रहेगा। आयोजन को लेकर सोमवार को वहां हजारों की भीड़ जुटेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें