Move to Jagran APP

शहर से लेकर गांव तक रही धूम, उगते सूर्य को अ‌र्घ्य के साथ छठ पर्व संपन्न

बांका। शहर से लेकर गांव तक में छठ पूजा की धूम रही। आस्था के आगे कोरोना हार गया। प्रशासनिक गाइडलाइन जारी होने के बाद भी छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। शनिवार को उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ पर्व संपन्न हो गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 09:27 PM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 09:27 PM (IST)
शहर से लेकर गांव तक रही धूम, उगते सूर्य को अ‌र्घ्य के साथ छठ पर्व संपन्न
शहर से लेकर गांव तक रही धूम, उगते सूर्य को अ‌र्घ्य के साथ छठ पर्व संपन्न

बांका। शहर से लेकर गांव तक में छठ पूजा की धूम रही। आस्था के आगे कोरोना हार गया। प्रशासनिक गाइडलाइन जारी होने के बाद भी छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। शनिवार को उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ पर्व संपन्न हो गया। छठ व्रतियों ने शुक्रवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य अर्पित किया। शनिवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। शहर से लेकर गांव के छठ घाटों पर व्रतियों के अलावा परिवार के सदस्यों की भीड़ उमड़ी रही है। इस दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। कई लोगों ने घरों में ही पूजा-अर्चना की। महिलाएं छठ गीत गा रही थी। इससे पूरी तरह छठमय बना रहा है। इस बीच व्रतियों ने उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देकर पूजा संपन्न किया। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया।

loksabha election banner

कटोरिया: कटोरिया के दरभाषण नदी, बुढ़वा बांध, डोमसरनी घाट, बाघमारी नदी, सिताने, सुईया के रेहा बांध, बंदरी के बडुआ नदी, नुनूबांध, जमदाहा चंदन नदी, राधानगर के कलोथर घाट, मेढ़ा, मनियां घाट, फुलवरिया कला सहित कई जगहों पर श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य के अ‌र्घ्य दिया। सुरक्षा में बेलहर एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह, इंस्पेक्टर मु. इनामुल्लाह, सीओ सागर प्रसाद, बीडीओ कुमार सौरभ, थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौजूद थे। मौके पर मुखिया प्रदीप गुप्ता, संतोष केशरी, रवि केशरी, राजाराम भगत, पंकज चौधरी, पंकज गुप्ता, सहित अन्य थे।

बौंसी : मंदार स्थित पापहरणी तालाब में स्थानीय सहित जिले भर से आए श्रद्धालुओं ने छठ पूजा किया। इस दौरान प्रशासन के द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए थे। पापहरणी तालाब में एनडीआरएफ की टीम लगी हुई थी। सुरक्षा व्यवस्था की कमान सीओ विजय कुमार गुप्ता, थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह, अवर निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह एवं धार्मिक न्यास समिति मंदार से जुड़े शंकर सिंह, राजाराम अग्रवाल, राजीव सिंह, जयवंत सिंह मौजूद थे, जबकि मधुसूदन मंदिर समीप छिलका घाट पर बाजार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर को अ‌र्घ्य दिया। व्यवसायी संघ अध्यक्ष राजू सिंह, राजाराम अग्रवाल, देवाशीष पांडे, राजीव ठाकुर, सुमित दत्ता, सुवंश ठाकुर, पंडित अवधेश ठाकुर सहित अन्य ने छठ व्रतियों की सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के गोकुला गांव समीप सूखनिया नदी छठ घाट पर श्रद्धालुओं ने छठ पर्व मनाया। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, गोकुला पैक्स अध्यक्ष संजय यादव, गौरव चौधरी सहित अन्य थे।

पंजवारा: पंजवारा सहित आसपास के क्षेत्रों में व्रत को लेकर आस्था व भक्ति परवान पर रहा। इस दौरान कई स्वयंसेवकों ने बढ़ चढ़कर व्रतियों की सेवा सहायता में अपना हाथ बंटाया। घाट पर दूध व गंगा जल अ‌र्घ्य अर्पण के लिए उपलब्ध कराते लोग दिखे।

शंभूगंज: प्रखंड के मिर्जापुर का सरकारी तालाब, गंगटी, बदुआ नदी तट, चटमाडीह तालाब सहित अन्य स्थानों पर सूर्य के उपासकों का मजमा लगा रहा। छठ घाट के समीप बच्चों ने आतिशबाजी करने के साथ गुब्बारे उड़ाए। छठ घाटों पर शारीरिक दूरी की धज्जजियां उड़ गई। बीडीओ प्रभात रंजन, सीओ अशोक कुमार, थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद थे।

रजौन: प्रखंड मुख्य सड़क मार्ग पुनसिया चंगेरी मिर्जापुर हाई स्कूल स्थित महाशय ढयोरी एवं नवादा बाजार स्थित कोल्हनी छठ घाट पर भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित की गई। चांद सरोवर, पुनसिया बस्ती स्थित भुआसन पोखर, जख बाबा कतरिया नदी पुल छठ घाट, थाना स्थित ऐतिहासिक सूजा शिकार तालाब, मोदी हाट दुर्गा मंदिर स्थित तालाब सहित अन्य घाटों पर अ‌र्घ्य दान किया। एएसडीओ संतोष कुमार, सीओ निलेश कुमार चौरसिया, पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार सहित अन्य थे। फुल्लीडुमर: राता, गोरखडीह, धनकुड़िया, बदलाचक, गोरगामा की व्रतियों ने रजौन प्रशाखा नहर पर शुक्रवार को अस्ताचगामी भगवान भाष्कर को, जबकि शनिवार को उदीयमान सूर्य को व्रतियों ने अ‌र्घ्यदान किया। इसी प्रशाखा नहर पर खेसर पंचायत द्वारा नवनिर्मित छठ घाट पर वनवर्षा, खेसर, लोहागढ़, सादपुर की व्रतियों ने विलासी नदी में अ‌र्घ्यदान किया। कृषि समन्वयक प्रवीण कुमार झा, किसान सलाहकार सुनील राय, रंजीत कुमार, शैलेन्द्र कुमार, राजेश कुमार, मिथलेश कुमार, मनोज देव अपने अपने निर्धारित घाटों पर तैनात दिखे।

जयपुर: कोरोना संकट के बावजूद पूरी नेम निष्ठा एवं स्वच्छता के साथ छठ पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान नारायणपुर छठ घाट जयपुर बाजार नदी में दो जगह छठ पर्व को लेकर काफी साज-सज्जा की गई थी। सुरक्षा को लेकर जयपुर पुलिस ने जयपुर, नारायणपुर, कधार, जरुआड़ीह सहित अन्य छठ घाट पर पुलिस जवानों की तैनाती की थी।

बाराहाट: दुर्गापोखर परिसर में छठ पूजा युवा समिति द्वारा भव्य सूर्य मंदिर का निर्माण कर भगवान सूर्य की प्रतिमा को स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि पूर्वक भगवान सूर्य की पूजा अर्चना की।

चांदन: कलुआ घाट, बेहगा घाट, नावाडीह घाट, गौरीपुर पोखर, सिलजोरी, शांतिपुर घाट, कोरिया घाट सहित सभी ग्रामीण क्षेत्रों में भीड़ रही। कलुआ घाट पर व्रती के लिए दूध, पानी की व्यवस्था के साथ फ्री चाय और प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। बीडीओ दुर्गाशंकर, थानाध्यक्ष श्रवण कुमार खुर्शीद आलम सहित अन्य थे।

अमरपुर: शहर के चंसार पोखर, फुलवासा पोखर, अजियार पोखर, पापहरणी पोखर, पैनियांनाथ, वीदनचक गांव के पैन बांध, कामदेवपुर, हेमराजपुर, डुमरिया, चौरवैय, सलेमपुर, मालदेवचक सहित अन्य सभी गांव के पोखर व तालाब पर छठ पूजा किया गया। वहीं शहर के चंसार पोखर, पापहरणी आदि जगहों पर दंडाधिकारी के साथ गोताखोर की तैनाती की गई थी। थानाध्यक्ष अरविद कुमार राय, बीडीओ राकेश कुमार, नपं कार्यपालक पदाधिकारी नीलम श्वेता, सीओ सुनील कुमार साह सहित अन्य पदाधिकारी थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.