Move to Jagran APP

विश्वविद्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर होगा अभाविप

जागरण संवाददाता बांका अभाविप के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीनिवास ने कहा है कि नई शिक्षा नीति भारत को नई दिशा देने वाली है। मगर बिहार के विश्वविद्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार और मौजूदा ढांचा इसे प्रभावी तरीके से लागू करने में सक्षम नहीं है। अभाविप पहले बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करेगी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 10:35 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 10:35 PM (IST)
विश्वविद्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर होगा अभाविप
विश्वविद्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर होगा अभाविप

फोटो- 23 बीएएन 16

loksabha election banner

- विवि का मौजूदा ढांचा नई शिक्षा नीति को प्रभावी करने में असक्षम

- राष्ट्रीय नेताओं ने बांका में छात्र नेताओं ने किया संपर्क

जागरण संवाददाता, बांका : अभाविप के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीनिवास ने कहा है कि नई शिक्षा नीति भारत को नई दिशा देने वाली है। मगर बिहार के विश्वविद्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार और मौजूदा ढांचा इसे प्रभावी तरीके से लागू करने में सक्षम नहीं है। अभाविप पहले बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करेगी। इसके लिए राज्यव्यापी आंदोलन शुरु हो चुका है। विवि स्तर पर आंदोलन हो रहा है। कोरोना की स्थिति संभलने के बाद इस आंदोलन को उग्र किया जाएगा।

राष्ट्रीय मंत्री रविवार को एक दिवसीय दौरे पर बांका पहुंचने पर दैनिक जागरण से विशेष बातचीत कर रहे थे। उनके साथ प्रदेश संगठन मंत्री डा.सुग्रीव कुमार, प्रदेश सह संगठन मंत्री धीरज कुमार, जिला संयोजक मिथुन कुमार भी हैं। राष्ट्रीय मंत्री ने कहा कि मगध विवि के कुलपति के खिलाफ संगठन कोर्ट की लड़ाई भी लड़ रही है। कोर्ट की निगरानी में हुई छापेमारी में कुलपति आवास से करोडों की संपत्ति जब्त हुई। मगर सरकार कार्रवाई नहीं कर रही है। दागी लोगों को ही जांच सौंपा जा रहा है। उन्होंने कई विश्वविद्यालयों में भ्रष्ट लोगों की तैनाती को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने बिहार के सभी विवि में व्याप्त भ्रष्टाचार और लूटतंत्र की जांच कराने की मांग की है। साथ ही शैक्षिक परिसर को कलंकित करने वाले लोगों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने की मांग राज्यपाल से की है। प्रदेश संगठन मंत्री डा. सुग्रीव ने कहा कि आजादी के 75वें वर्ष में संगठन देश भर में अल्पकालिक विस्तारक निकाल रहा है। उनके माध्यम से हर गांव में तिरंगा यात्रा निकलेगी तथा देश आजादी के गुमनाम नायकों को खोजकर सामने लाया जाएगा। मिशन देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन हर इकाई पर किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.