चुटिया में मना समरसता दिवस, शामिल हुए 250 बच्चे
बांका। चमन साह विद्या मंदिर द्वारा संचालित सरस्वती संस्कार केंद्र सह सिलाई केंद्र चुटिया में सोमवार को समरसता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बांका। चमन साह विद्या मंदिर द्वारा संचालित सरस्वती संस्कार केंद्र सह सिलाई केंद्र चुटिया में सोमवार को समरसता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 250 से अधिक बच्चों ने शिरकत किया। शुरुआत शिक्षा समिति बिहार के प्रदेश सचिव गोपेश कुमार घोष, विद्यालय समिति अध्यक्ष नारायण साह, प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार ¨सह ने दीप जलाकर किया। मौके पर प्रदेश सचिव ने कहा कि शिक्षा मानव जीवन के विकास का आधार है। सामाजिक जीवन में परिवर्तन लाने के लिए शोषित, वंचित एवं अभाव ग्रस्त बंधुओं को भारतीय संस्कृति की मुख्य धारा से जोड़कर ही राष्ट्र को उन्नत बनाया जा सकता है। मौके पर समरसता कार्यक्रम के प्रमुख गणेश शंकर विद्यार्थी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज प्रताप ने किया। संचालन सुरेंद्र भारती ने किया। कार्यक्रम में विभाग प्रमुख बजरंगी प्रसाद, नारायण झा, अभय कुमार, विरेंद्र कुमार, विनय कुमार ¨सह, राकेश कुमार चौधरी, रतन कुमार मिश्रा, मिथिलेश कुमार चौधरी, पंकज झा सहित अन्य मौजूद थे।