शादी की नीयत से फरार लड़की अमरपुर से बरामद
बांका। थाना क्षेत्र के मुड़ियारी गांव से विगत सितंबर में अपने प्रेमी के साथ भागी लड़की को पुलिस ने रविवार को अमरपुर थाना क्षेत्र के दौना गांव से बरामद कर लिया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 07:26 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 07:26 PM (IST)
बांका। थाना क्षेत्र के मुड़ियारी गांव से विगत सितंबर में अपने प्रेमी के साथ भागी लड़की को पुलिस ने रविवार को अमरपुर थाना क्षेत्र के दौना गांव से बरामद कर लिया है। बताते चलें कि मामले के संबंध में लड़की की मां बेबी देवी ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें शादी की नीयत से बेटी का अपहरण करने की बात कही थी। वहीं, लड़की मंदिर में शादी करके दौना स्थित अपने ससुराल में रह रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर सअनि जयराम ¨सह ने महिला पुलिस बलों के सहयोग से दौना गांव में छापा मारकर लड़की को बरामद कर लिया है। जबकि प्रेमी के दिल्ली में होने की बात बतायी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें