सीएसपी संचालक लूटकांड में दो गिरफ्तार, मोबाइल बरामद
संवाद सूत्र बेलहर (बांका) थाना क्षेत्र के बेलहर-बांका मुख्यमार्ग स्थित शिवलोक और खड़ौधा नहर के बीच चानोडीह मोड़ समीप 18 नवंबर को निमियां गांव के सीएसपी संचालक बासुदेव साह से हुई दो लाख 46 हजार लूट मामले में पुलिस ने कटोरिया थाना क्षेत्र के कदरागोड़ा गांव से कांग्रेस यादव के पुत्र निवास कुमार और जनार्धन यादव के पुत्र प्रकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
सफलता
- 18 नवंबर को 2.46 लाख की हुई थी लूट
- एक लुटेरे की मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी
संवाद सूत्र, बेलहर (बांका): थाना क्षेत्र के बेलहर-बांका मुख्यमार्ग स्थित शिवलोक और खड़ौधा नहर के बीच चानोडीह मोड़ समीप 18 नवंबर को निमियां गांव के सीएसपी संचालक बासुदेव साह से हुई दो लाख 46 हजार लूट मामले में पुलिस ने कटोरिया थाना क्षेत्र के कदरागोड़ा गांव से कांग्रेस यादव के पुत्र निवास कुमार और जनार्धन यादव के पुत्र प्रकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। लुटेरों के पास से संचालक की लूटी गई मोबाइल भी बरामद की गई है। घटना में शामिल तीन अन्य लुटेरों की भी पहचान कर ली गई है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है। फरार तीनों लुटेरे घटना का मास्टरमाइंड है।
एक लुटेरे की गिरफ्तारी मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र से हुई है। दोनों गिरफ्तार लुटेरे काफी शातिर हैं। अबतक आधा दर्जन से अधिक लूटकांड को अंजाम दे चुका है। जिस कारण जेल भी जा चुका है। जेल से बाहर निकलते ही उक्त घटना को अंजाम दिया था। ज्ञात हो कि घटना के दिन सीएसपी संचालक यूको बैंक शाखा साहबगंज से राशि निकासी कर घर वापस लौट रहे थे। तभी चानोडिह मोड़ समीप दो बाइक सवार पांच हथियारबंद लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान संचालक और लुटेरों के बीच हाथापाई भी हुई थी। पुलिस की हाथ लूटी गई मोबाइल के सहारे लुटेरों की गर्दन तक पहुंची। पीड़ित का निमियां अमहारा मोड़ पर सीएसपी केंद्र है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि सीएसपी संचालक लूटकांड में शामिल निवास कुमार और प्रकाश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। घटना में शामिल तीन अन्य लुटेरों की पहचान कर ली गई है।