चौरी की कुसुमलता हत्याकांड में पति गिरफ्तार
बांका। चौरा गांव की विवाहिता कुसुमलता देवी हत्याकांड के अप्राथमिकी अभियुक्त पति कुमार गिरिजानंद उर्फ ¨रकू मंडल को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।
बांका। चौरा गांव की विवाहिता कुसुमलता देवी हत्याकांड के अप्राथमिकी अभियुक्त पति कुमार गिरिजानंद उर्फ ¨रकू मंडल को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित ने बताया कि उसने द्वारा खुद से फांसी लगा ली है। उसके मायके वालों द्वारा साजिश के तहत पूरे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसा देने का आरोप लगाया है। ज्ञात हो कि नौ नवंबर की सुबह पुलिस ने शव बरामद किया था। घटना की सूचना पर जब शंभूगंज थाना क्षेत्र के पौंकरी गांव स्थित भाई साहेब ¨सह ने पति छोड़ भैंसुर कुमार राजीव रंजन, पटना में रहकर पढ़ाई कर रहे देवर मुकेश कुमार, गोतनी पुष्पा देवी,नाबालिग लड़की सावित्री कुमारी, पड़ोसी रामशरण मंडल के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज करा दिया। घटना के बाद सभी आरोपित फरार है। इधर, थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने बताया कि घटना के समय गिरफ्तार आरोपित पति को छोड़ अन्य परिजनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बाद में इसका नाम दिया गया है।