पाइप चुरा कर ले जा रहा गिरफ्तार
बांका। नल जल योजना की पाइप चोरी कर ट्रैक्टर से लेकर जा रहे तीन युवकों को पंजवारा पुलिस ने गुरुवार देर रात पंजवारा-धोरैया मार्ग में विशकोरबा गांव के पास पकड़ लिया।
बांका। नल जल योजना की पाइप चोरी कर ट्रैक्टर से लेकर जा रहे तीन युवकों को पंजवारा पुलिस ने गुरुवार देर रात पंजवारा-धोरैया मार्ग में विशकोरबा गांव के पास पकड़ लिया। तीन में से दो युवक बाइक पर सवार होकर ट्रैक्टर के पीछे पीछे आ रहा था। जबकि एक ट्रैक्टर पर सवार था। ट्रैक्टर पर सवार दो अन्य अंधेरे का लाभ लेकर भागने में कामयाब रहा। ट्रैक्टर सवार गिरफ्तार युवक धोरैया थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव का बमबम ¨सह है। बाइक सवार युवक अभिमन्यु राज व रुपेष ¨सह भी इसी गांव का है। इसके अलावा ट्रैक्टर छोड़ फरार दो की पहचान ब्रजेश ¨सह महमदपुर तथा सोनू दास रणगांव के रूप में की गई है। अभिमन्यु राज व रुपेश ¨सह ने डॉक्टर के यहां से दिखाकर लौट रहे होने का प्रमाण थाना को दिखाया। इसके बाद उसे पीआर बांड पर थाना से छोड़ दिया गया। मौके से बरामद चोरी का 20 फीट लेंथ का सात पीस बो¨रग पाइप के साथ ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया है। मामले को लेकर एएसआइ विजय कुमार के बयान पर पांच नामजद पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसमें गिरफ्तार बमबम ¨सह को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष विमल कुमार के मुताबिक रणगांव में चल रहे नल जल के काम के लिए रखा पाइप की चोरी कर ट्रैक्टर पर लेकर भागने की फिराक में था। जिसे रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस कांड के अनुसंधान में जुटी है।