अग्निकांड के चार आरोपित गिरफ्तार
बांका। मिर्जापुर गांव के अगलगी कांड के अभियुक्त अजय साह, सतीश साह, राजकुमार साह एवं नित्यानंद साह को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Dec 2017 11:40 PM (IST)Updated: Mon, 18 Dec 2017 11:40 PM (IST)
बांका। मिर्जापुर गांव के अगलगी कांड के अभियुक्त अजय साह, सतीश साह, राजकुमार साह एवं नित्यानंद साह को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी एससीएसटी के थानाध्यक्ष लक्ष्मण राम ने पुलिस बलों के साथ किया। मालूम हो कि मिर्जापुर में रविवार को दिन दहाड़े अश्वनी झा के करीब पांच बीघा धान फसल में आग लगा दिया गया था। इसको लेकर बंटाईदार कपिल पासवान ने एससीएसटी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सूत्रों की मानें तो उस गांव में दोनों पक्षों में ¨हसा की ज्वाला भड़क रही है। प्रशासन को सतर्क रहने की जरूरत है, अन्यथा कभी भी अप्रिय घटनाएं हो सकती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें