Move to Jagran APP

रेल डकैत सर्फुद्दीन मियां चढ़ा पुलिस के हत्थे

बांका। पुलिस ने रेल डकैती गिरोह के सरगना सरफुद्दीन मियां की गिरफ्तारी में सफलता हासिल की है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 10:05 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 10:05 PM (IST)
रेल डकैत सर्फुद्दीन मियां चढ़ा पुलिस के हत्थे
रेल डकैत सर्फुद्दीन मियां चढ़ा पुलिस के हत्थे

बांका। पुलिस ने रेल डकैती गिरोह के सरगना सरफुद्दीन मियां की गिरफ्तारी में सफलता हासिल की है। वह मंझला टिल्हा निवासी है, जिसकी गिरफ्तारी धारे जंगल से की गई। कुख्यात सर्फुद्दीन पर देवघर, जमुई और बांका में डकैती के अलग अलग सात मामला दर्ज है। गिरफ्तार सरगना के पास से 54 सौ रुपये नकदी सहित दो मोबाइल बरामद किया गया। बेलहर एसडीपीओ विनोद कुमार गुप्ता ने रविवार को कटोरिया थाना स्थित कैंप कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि गिरफ्तार अपराधी रेल डकैती गिरोह का सरगना है। इसके गिरोह में कई लोग शामिल हैं। इस पर झारखंड के देवघर थाना में डकैती के दो मामले दर्ज हैं। बांका के कटोरिया थाना में तीन मामला एवं आनंदपुर ओपी में एक मामला दर्ज है। बांका न्यायालय में इसके केस का ट्रायल चल रहा है। सर्फुद्दीन 26 जून को जसीडीह-पटना रेलखंड के झाझा रेल थाना क्षेत्र अंतर्गत पाटलीपुत्र एक्सप्रेस में हुई ट्रेन डकैती कांड में भी शामिल रहा है। उस कांड का मुख्य अभियुक्त है। इस कांड में पहले भी दो गिरफ्तारी हो चुकी है। सर्फुद्दीन की गिरफ्तारी के लिए बिहार झारखंड के कई जिलों की पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। लेकिन हर बार वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकल जाता था।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.