बोलेरो से आठ क्विंटल महुआ के साथ दो गिरफ्तार
बांका। पुलिस ने कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग के राधानगर के पास से एक बोलेरो से आठ क्विंटल महुआ बरामद किया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 10:48 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 10:48 PM (IST)
बांका। पुलिस ने कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग के राधानगर के पास से एक बोलेरो से आठ क्विंटल महुआ बरामद किया गया। साथ ही मौके से गाड़ी मालिक सह तस्कर थाना क्षेत्र के भोरसार गांव के लक्ष्मण चौधरी एवं चालक हिरना गांव के भागवत यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि तस्कर द्वारा भारी मात्रा में महुआ की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने राधानगर के पास पहुंचकर वाहन चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान भोरसार की ओर से आ रही एक बोलेरो की तलाशी लेने पर गाड़ी से आठ क्विंटल महुआ बरामद की गई। पुलिस द्वारा थाना में अवैध शराब निषेध अधिनियम के तहत गिरफ्तार दोनों पर मामला दर्ज किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें