मुहर्रम में अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्ती
बांका। थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक प्रभारी थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव की अध्यक्षता में हुई।
बांका। थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक प्रभारी थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सीओ मिथिलेश कुमार यादव,नपं कार्यपालक पदाधिकारी रविशंकर ¨सह, उप प्रमुख सुजाता वैध सहित बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी एवं जनप्रतिनिधि ने भाग लिया। मौके पर सीओ ने उपस्थित लोगों से शांति एवं सद्भावपूर्वक मुहर्रम मानने की अपील की। साथ ही अफवाह फैलाने वालों पर नजर बनाए रखने की भी अपील किया। ऐसे तत्वों पर निगरानी रखते हुए तत्क्षण थाना को सूचित करने को कहा। ताकि समाज में विद्वेष फैलाने वाले लोगों पर ससमय कार्रवाई की जा सके। साथ ही मुहर्रम जुलूस के लिए अनिवार्य रूप से लाइसेंस लेने को कहा गया। लाइसेंस पर ही पहलाम करने को कहा। सीओ ने बताया कि मुहर्रम को लेकर सभी जगहों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। इस मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार चतुर्वेदी, राजद प्रखंड अध्यक्ष घनश्याम भगत, जदयू प्रखंड अध्यक्ष विमल कुमार ¨सह, इरफान खान, डॉ. मिशम अली रिजवी, विक्टर, गणेश लाल दास, रईस अकरम, असगर अली, सरपंच जयप्रकाश ¨सह, मीर जलाल, मु. सीताराम, नवीन वैध, नपं उपाध्यक्ष मौलाना अहमद, कुंदन कुमार, प्रदीप कुमार साह पप्पू, मुखिया नूतन देवी आदि मौजूद थे।