Move to Jagran APP

लालू यादव की जमानत पर सियासत गर्म

बांका। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के जमानत मिलने पर राजद नेताओं ने खुशी प्रकट किया है। बांका सहित कुछ स्थानों पर मिठाईयां भी बांटी गयी है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Apr 2021 10:18 PM (IST)Updated: Sat, 17 Apr 2021 10:18 PM (IST)
लालू यादव की जमानत पर सियासत गर्म
लालू यादव की जमानत पर सियासत गर्म

बांका। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के जमानत मिलने पर राजद नेताओं ने खुशी प्रकट किया है। बांका सहित कुछ स्थानों पर मिठाईयां भी बांटी गयी है। पार्टी जिलाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद यादव की अगुआई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी प्रकट किया। इस मौके पर प्रमुख बमबम यादव, पप्पू यादव, राजद नेता अबुल हासिम, विमल राय, मकेश्वर गुप्ता, अनिरूद्ध यादव, परवेज आलम, शकील अहमद, नरेश यादव, उमेश यादव, हरि यादव, गुड्डू यादव, विनोद यादव, राजेश ठाकुर, रामसुंदन दास आदि ने कहा कि गरीब और दलितों के मसीहा को साजिश के तरह जेल में बंद कर दिया था। अब रिहाई के बाद शोषित और गरीबों का आवाज मिलेगा।

loksabha election banner

कटोरिया: राजद प्रखंड अध्यक्ष मीर अख्तर अली के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस मौके पर वीरेंद्र यादव, मंडली यादव, गुलाम सरवर, सिकंदर यादव, मनोज यादव, श्रीकांत यादव, भोला यादव, परमानंद यादव, राजकुमार यादव, अरविद यादव, उमेश यादव, महेंद्र यादव, नरेगा मुर्मू, राजीव दास अन्य मौजूद थे।

रजौन: प्रखंड राजद अध्यक्ष बबलू सिंह, युवा अध्यक्ष कृष्णानंद यादव, अनिल रजक, महेश्वरी यादव मलय, संजय झा, रामविलास पासवान, सुरेश यादव, संजय यादव, परशुराम हरिजन, सुबोध यादव, योगेंद्र यादव, अन्थोनी दास, छतीश यादव, दिवाकर यादव, अवधेश यादव, भैरो सिंह चन्द्रवंशी, जवाहर यादव, प्रियरंजन कुमार, मिलन कुमार, सुभाष चंद्र यादव सहित अन्य ने खुशी प्रकट किया।

अमरपुर: शहर के सिहुडी मोड़ स्थित व्यवसायिक परिसर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी प्रकट किया। राजद नेता अशोक साह, प्रखंड अध्यक्ष मनोज दास, दिग्विजय भगत, उपेंद्र यादव, इरफान खान सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

बाराहाट: पूर्व मंत्री डॉ. जावेद इकबाल ने कहा कि कहा कि यह सत्य की जीत है और पूरा राजद परिवार न्यायालय के फैसले का सम्मान करता है। राजद प्रखंड अध्यक्ष जय प्रकाश यादव, ओम प्रकाश यादव, टुनटुन यादव, मु. गफफार, मु. हसन, राजाराम यादव, धमेंद्र यादव, राजीव यादव, मुख्तार अंसारी, मु. निजाम दुर्रानी व सुभाष यादव सहित अन्य थे।

धोरैया: पार्टी के प्रदेश महासचिव उमाशंकर सिंह, जिला सचिव नवल किशोर यादव, प्रखंड अध्यक्ष असलम खान, युवा राजद नेता पप्पू यादव, पवन कुमार मंडल ने खुशी जताते हुए कहा कि लालू के जेल से निकलने पर दलित किसान एवं गरीबों की लड़ाई को बल मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.