बैठक में महिलाओं की भागीदारी पर लोजपा ने की चर्चा
बांका। जिला लोजपा कार्यालय में रविवार को पार्टी के महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुन्नी देवी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बांका। जिला लोजपा कार्यालय में रविवार को पार्टी के महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुन्नी देवी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से महिला प्रदेश उपाध्यक्ष ¨बदु वर्मा एवं पार्टी जिलाध्यक्ष बेबी यादव ने संगठन के विस्तार पर विस्तार से चर्चा की। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि आगामी चुनाव में महिलाओं की अहम भूमिका रहेगी। इसके लिए अभी से ही इसकी तैयारी करनी होगी। इसके लिए सभी महिला जुड़कर संगठन को धारदार बनाने पर बल दिया। मौके पर पार्टी के नेता विपिन ¨सह, किरण देवी, उर्मिला देवी, शीला देवी, बिजली देवी, रूपा देवी, गीता देवी, बबीता देवी, माला देवी, मनोरमा देवी, कैली देवी, किरण देवी, जेठू पासवान, कौशल किशोर ¨सह, दीपक पासवान, सुरेन्द्र शर्मा, अटल बिहारी, ब्रहमदेव पासवान, परितोष पारस, विष्णुदेव चंद्रवंशी, अशोक ¨सह, रंजीत दास आदि मौजूद थे।