निशा बनीं बांका की उपप्रमुख
बांका। मतदान में बांका उपप्रमुख ककवारा उत्तरी की पंसस निशा देवी सोमवार को बनीं है।
बांका। मतदान में बांका उपप्रमुख ककवारा उत्तरी की पंसस निशा देवी सोमवार को बनीं है। प्रखंड सभागार में डीटीओ अर¨वद मंडल ने उपप्रमुख के पद की सभी प्रक्रिया पूरी कराई। मौके पर प्रमुख बमबम यादव व बीपीआरओ हिमांशु शेखर मुख्य रूप से मौजूद थे। प्रक्रिया आरंभ होते ही डीटीओ ने सभी सदस्यों से उनकी राय मांगी। लेकिन एक मत नहीं होने पर उन्होंने मतदान कराने की प्रक्रिया शुरू कराई। इस क्रम में ककवारा उत्तरी की सदस्य निशा देवी और डाढ़ा की पंसस सदस्य बुलबुल कुमारी ने अपना नामांकन भरा। उसके बाद मतदान शुरू कराया गया। मतदान के बाद मतगणना में निशा देवी को 12 मत प्राप्त हुए, जबकि बुलबुल को मात्र पांच मत से ही संतोष करना पड़ा। जबकि मतदान के दौरान तीन मत को निरस्त कर दिया गया। मतदान में पूर्व उपप्रमुख अरूण यादव व कझिया की पंसस सदस्य फरीदा खातून अनुपस्थित रहीं। इस प्रक्रिया के बाद डीटीओ ने निशा देवी को शपथ दिलाई। मतगणना के बाद निशा देवी के समर्थकों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। वहीं, निशा के पति सुनील यादव की गोलबंदी इस चुनाव में रंग लाई। और अंतत: पद को अपनी पत्नी के पक्ष में करने में सफल रहे। ज्ञात हो कि पूर्व उपप्रमुख अरूण यादव के खिलाफ अविश्वास पारित होने के बाद यह पद खाली था। जिसके लिए सोमवार को मतदान हुआ। जिसमें निशा उप प्रमुख बनीं।