Move to Jagran APP

14 सूत्री मांगों को लेकर सड़क पर उतरीं रसोइया, जगह जगह किया सड़क जाम

मुंगेर। 14 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को रसोइया संघ द्वारा जगह जगह सड़क जाम किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Feb 2019 09:39 PM (IST)Updated: Mon, 04 Feb 2019 09:39 PM (IST)
14 सूत्री मांगों को लेकर सड़क पर उतरीं रसोइया, जगह जगह किया सड़क जाम
14 सूत्री मांगों को लेकर सड़क पर उतरीं रसोइया, जगह जगह किया सड़क जाम

मुंगेर। 14 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को रसोइया संघ द्वारा जगह जगह सड़क जाम किया गया। एआइयूटीयूसीआइ एवं बिहार राज्य मध्याह्न भोजन कर्मचारी यूनियन के बैनर तले तेलिया तालाब स्थित एनएच-80 को एक घंटा से अधिक जाम रखा। जाम का नेतृत्व नौवागढ़ी की मुखिया विभा कुमारी ने किया। कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने द्वारा मानदेय वृद्धि के आश्वासन के बावजूद रसोइया को बर्खास्त कर नये रसोइया बहाल करने को नीति को बताया। मौके पर रविन्द्र मंडल, शहनाज बेगम, प्रियंका कुमारी, अर्चना कुमारी , प्रीति कुमारी , उर्मीला कुमारी सहित दर्जनों रसोइया शामिल थीं। जामलपुर में रसोइयों ने जुबली बेल चौक को जाम कर सरकार विरोधी नारे लगाए। रसोइया संघ के सीता देवी ¨रकु देवी मीना देवी आदि ने बताया कि 7 जनवरी से 14 सूत्री मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन करते आ रहे हैं। इसके बावजूद सरकार या प्रशासन हमारी मांगों पर विचार नहीं कर रही है। जब तक हमारी मांगों को सरकार नहीं मानती तब तक आंदोलन प्रदर्शन धरना जारी रहेगा।

loksabha election banner

जुबली बेल चौक पर सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हुए रसोईया ने मुंगेर जमालपुर मुख्य पथ को जाम कर आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया। राहगीरों को परेशानी होने लगी तो अंचलाधिकारी शंभू मंडल एवं थाना अध्यक्ष सुनील कुमार के समझाने के दो घंटे बाद जाम को रसोइया कर्मियों ने हटाया।

हवेली खड़गपुर 14 सूत्री मांगों के समर्थन में एक महीने से हड़ताल पर चल रही रसोइया द्वारा सोमवार को नगर के अंबेडकर चौक के समीप घंटों सड़क जाम कर जमकर नारेबाजी की। नेतृत्व संघ प्रखंड अध्यक्ष कांता देवी ने किया। प्रखंड अध्यक्ष कांता देवी ने कहा कि विद्यालयों में रसोइया को प्रतिदिन 5 से 6 घंटे तक लगातार अपने काम में लगा रहना पड़ता है लेकिन मेहनताना के रूप में मात्र 12 सौ रुपए ही प्रति माह मिलता है। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती है तब तक हम लोगों का संघ के आह्वान पर हड़ताल जारी रहेगी। मौके पर संघ संरक्षक रामविलास पंडित, अनीता देवी, संजू देवी, बबीता देवी, रेखा देवी, रूबी देवी, किरण देवी, सरिता देवी, सुलेखा देवी, फूलन देवी, मंजू देवी आदि समेत विभिन्न विद्यालयों में एमडीएम बनाने वाली रसोइया मौजूद थे। सड़क के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतार देखी गई। शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन जाम स्थल पर मौजूद दिखी।

धरहरा में ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर से संबद्ध बिहार राज्य मध्यान भोजन कर्मचारी यूनियन और एस यू सी आई ने सी एम व शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। यूसीआइ के प्रखंड प्रभारी कॉमरेड कामेश्वर रंजन के नेतृत्व में दर्जनों रसोईया ने धरहरा, जगदीशपुर, जसीडीह, महगामा सहित विभिन्न जगहों में अपनी मांगों को लेकर झंडा बैनर लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए। इसके बाद एक विद्यालय में मध्याह्न भोजन बना रहे हड़ताल में सहयोग नहीं कर रही रसोइया को काम करने से रोका। इसके बाद कामरेड कामेश्वर रंजन ने कहा कि विगत 7 जनवरी से चल रही रसोइया की हड़ताल खत्म करने के लिए सरकार मांगे पूरी करें। अगर मांगें पूरी नहीं होती है तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। लो¨डग विद्यालय के एचएम से भी हड़ताल में सहयोग करने की अपील की। आंदोलनकारियों ने धरहरा थाना जाने वाले मार्ग को करीब आधे घंटे अवरुद्ध करते हुए सीएम नीतीश कुमार व शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा का पुतला फूंक दिया। इस अवसर पर केली देवी ,रेखा देवी, गौरी देवी, रीना देवी अभिमन्यु कुमार, प्रकाश महतो सहित अन्य थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.