कतरिया तटबंध का विधायक ने लिया जायजा
बांका। 'कतरिया नदी तटबंध बांधने में जुटे किसान और मजदूर' शीर्षक खबर दैनिक जागरण में प्रकाशित होते ही विधायक मनीष कुमार ने इसे गंभीरता से लिया है।
बांका। 'कतरिया नदी तटबंध बांधने में जुटे किसान और मजदूर' शीर्षक खबर दैनिक जागरण में प्रकाशित होते ही विधायक मनीष कुमार ने इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने ध्वस्त कतरिया और राजडांड मुहाने का जायजा लिया। मौके पर पूर्व उपप्रमुख अवधेश यादव, राहुल कुमार चौधरी, मुखिया छोटेलाल ¨सह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र ¨सह, मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार चौधरी, मुकेश कुमार ¨सह, प्रशांत चौधरी आदि ने विधायक को बताया कि नदी का मुहाना ध्वस्त हो जाने से सारा पानी कतरिया नदी में जा गिरता है। जिस कारण दर्जनों गांव के किसानों के हजारों एकड़ कृषि योग्य भूमि की ¨सचाई नहीं हो पा रही है। खेतों में लगे धान का फसल पानी के अभाव में मरने लगा है। इस पर विधायक ने ¨सचाई विभाग के अधिकारियों और जिलाधिकारी से बात कर इस दिशा में सार्थक पहल करने के लिए कहा है। मौके पर जदयू के राज्य परिषद सदस्य मनोज ¨सह, दिलीप कुमार महंत, राजेंद्र यादव थे।