Move to Jagran APP

19 टिप्स के जरिए भाजपा फतह करेगी मिशन 2019

बांका। मिशन 2019 को फतह किया जाएगा। इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 19 टिप्स तैयार किए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Jul 2018 10:01 PM (IST)Updated: Sat, 21 Jul 2018 10:01 PM (IST)
19 टिप्स के जरिए भाजपा फतह करेगी मिशन 2019
19 टिप्स के जरिए भाजपा फतह करेगी मिशन 2019

बांका। मिशन 2019 को फतह किया जाएगा। इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 19 टिप्स तैयार किए हैं। जिसके जरिए संगठन की संरचना को मजबूत करते हुए लोक सभा चुनाव में जीत हासिल करेगी। जबकि बिहार के सभी 40 सीटों पर एनडीए का कब्जा होगा। शनिवार को श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार ¨सहा ने संगठन की नब्ज टटोलने बांका पहुंचे थे। वे शहर के एक होटल में लोक सभा चुनाव की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने जीत की रणनीति तय की। इसके लिए हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। इसके लिए हर बूथ पर एससी-एसटी व पिछड़ा वर्ग को जोड़ते हुए 20 नए सदस्य बनाएं। सरकार की सफलता आम जन तक पहुंचाने के लिए नमो एप से हर किसी को जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पीएम नमो के नेतृत्व में विकास की योजनाएं धरातल पर उतर रही है। अब लालटेन व ढिबरी की जगह हर घरों में बिजली जल रही है। जबकि अविश्वास प्रस्ताव के मामले में विपक्ष औंधे मुंह गिरी है। विकास, रोजगार व भ्रष्टाचार पर विपक्ष मौन है। उन्होंने विधान सभावार समीक्षा करते हुए लोक सभा प्रभारी, विधान सभा विस्तारक प्रभारी, सभी शक्ति केंद्र व विधान सभा प्रभारी एवं मंडल व मोर्चा अध्यक्षों को कई आवश्यक निर्देश जारी किए। बैठक की अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष विकास ¨सह ने की। मौके पर पूर्व सांसद पुतुल कुमारी, क्षेत्रीय प्रभारी प्रद्युमन, श्यामा मुखर्जी, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय दास, अनिल ¨सह, केदार ¨सह, रामानंद चौधरी, डॉ. मृणाल शेखर, मनोज यादव, राजीव लोचन मिश्र, जयंशंकर चौधरी, मुकेश ¨सहा, पुरुषोत्तम ठाकुर, नवनीत आनंद व विपिन ¨सह, मुकेश ¨सह सहित अन्य भाजपाई मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.